Home » मनोरंजन » Ikkais Poster: धर्मेंद्र के निधन से कुछ घंटे पहले ही फिल्म “इक्कीस” का आया पोस्टर

Ikkais Poster: धर्मेंद्र के निधन से कुछ घंटे पहले ही फिल्म “इक्कीस” का आया पोस्टर

धर्मेंद्र का निधन से पहले जारी हुआ अंतिम पोस्टर

Dharmendra Ikkais Poster 2025: धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म “इक्कीस” में अगस्त्य नंदा अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उनकी मौत से कुछ घंटे पहले ही बॉलीवुड के “ही-मैन” धर्मेंद्र का पहला लुक जारी किया गया था।

फिल्म “इक्कीस” आखिर कब होगी रिलीज?

Dharmendra Ikkais Poster 2025: धर्मेंद्र अपनी आखिरी फिल्म “इक्कीस” में गंभीर और दमदार लुक में दिखाई दिए। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया था— “पिता बेटों को पलते हैं… महान लोग देश को पलते हैं।” इस फिल्म में धर्मेंद्र 21 वर्षीय अमर सैनिक के पिता की भावनात्मक और प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। एक सदाबहार लेजेंड हमें एक और लेजेंड की कहानी सुना रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया। ट्रेलर में दिखाए गए किरदार और कहानी ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म “इक्कीस” की रिलीज तारीख का भी आधिकारिक ऐलान हो चुका है। यह फिल्म 25 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Dharmendra Ikkais Poster 2025: धर्मेंद्र का निधन से पहले जारी हुआ अंतिम पोस्टर
धर्मेंद्र का निधन से पहले जारी हुआ अंतिम पोस्टर

Ikkais Poster: बॉलीवुड ने खोया एक महान कलाकार

Dharmendra Ikkais Poster 2025: धर्मेंद्र 89 वर्ष के थे। उनके निधन से बॉलीवुड के एक बड़े और सुनहरे दौर का अंत हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार होने पर उन्हें 12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था और आगे का इलाज घर पर चल रहा था।

धर्मेंद्र का निधन से पहले जारी हुआ अंतिम पोस्टर
धर्मेंद्र का निधन से पहले जारी हुआ अंतिम पोस्टर

लेकिन 24 नवंबर को दिन में यह दुखद खबर सामने आई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। यह खबर सामने आते ही पूरे सिनेमा जगत और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यही नहीं, उनकी मृत्यु से कुछ घंटे पहले ही फिल्म “इक्कीस” का दमदार पोस्टर लॉन्च किया गया था, जिसमें उनका लुक और आवाज दोनों ही फैंस को बेहद भावुक कर रहे हैं।

Written By- Palak Kumari

Read More: Dharmendra Death 2025: सनी देओल ने दी पिता को मुखाग्नि, अमिताभ व हेमा पहुँचे श्मशान