Home » स्पोर्ट्स » क्या भारत रख पाएगा जीत का सिलसिला बरकरार, रो-को से है फैंस को उम्मीद

क्या भारत रख पाएगा जीत का सिलसिला बरकरार, रो-को से है फैंस को उम्मीद

 IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में भी अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रख पाती है। इसका जवाब मैच के नतीजे के साथ ही मिलेगा।

IND vs ENG: कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच-

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs ENG: कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग-

भारतीय दर्शक दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। दर्शक अपनी पसंद की वीडियो और ऑडियो क्वालिटी में मैच का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, हिंदी और अंग्रेजी के साथ कई अन्य भाषाओं में भी कमेंट्री उपलब्ध होगी। इसके लिए आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा।

क्या रो-को कर पाएंगे वापसी-

पहले वनडे मुकाबले में रो-को (पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली) कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। रोहित शर्मा महज़ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि विराट कोहली भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। अब भारतीय फैंस को उम्मीद है कि दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार वापसी करते हुए बड़ी पारी खेलेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत की संभावित प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार/अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI:

हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग

यह भी पढ़े- ईरान पर अमेरिका में अलग-अलग सुर? ट्रंप और जेडी वेंस के बयानों से बढ़ी चर्चा