IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 387 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अंतिम मुकाबला सीरीज का निर्णायक मुकाबला है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत कैसे 387 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल करेगा।
IND vs ENG: बेन डकेट ने खेली 141 रन की धमाकेदार पारी-
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 141 रन की धमाकेदार पारी खेली है। 104.44 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए डकेट ने यह रन बनाए हैं। इस पारी में उन्होंने कुल 18 चौके और एक करारा छक्का लगाया है। यही वह अहम पारी है, जिसके बदौलत इंग्लैंड 387 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर पाया है।
IND vs ENG: शतक से चूके जैकब बेथेल-
इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो बेन डकेट के बाद जैकब बेथेल का नाम आता है। 387 रन के विशाल स्कोर को हासिल करने में बेथेल ने भी अहम भूमिका निभाई है। 93 गेंदों का सामना करके बेथेल ने 91 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं। लेकिन बेथेल अपनी इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए और प्रसिद्ध कृष्णा को अपना विकेट देकर पवेलियन लौट गए।
डकेट और बेथेल ने जड़ी 192 रन की साझेदारी-
बेन डकेट और जैकब बेथेल की साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी। यह इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले की सबसे बड़ी साझेदारी रही। यह साझेदारी 31वें ओवर की पहली गेंद पर टूटी, जिसे प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा।
जो रूट ने खेली 74 रन की अर्धशतकीय पारी-
डकेट और बेथेल के बाद जो रूट भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। यह अर्धशतक उन्होंने 48 गेंदों में बनाया, जिसमें 9 चौके शामिल हैं।
यह भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, 11 लोगों की मौत; अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक








