संसद सत्र से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले धारा 163 लागू

Chalo Sansad March

Chalo Sansad March: संसद के मानसून सत्र और सोमवार को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने … Read more

धमकियों से नहीं डिगीं पूजा पाल, संघर्ष से बनीं यूपी भाजपा की उपाध्यक्ष

Pooja Pal: जानिए पूजा पाल की संघर्ष से सत्ता तक कहानी

Pooja Pal: उत्तर प्रदेश भाजपा की नवनियुक्त उपाध्यक्ष और चायल विधानसभा से विधायक पूजा पाल का राजनीतिक सफर संघर्ष, साहस और न्याय की लड़ाई का प्रतीक माना जाता है। शादी के महज नौ दिन बाद पति एवं बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के बाद उन्होंने न केवल माफिया के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी, बल्कि … Read more

TRAI ने Truecaller को लगाई फटकार, ‘Frequently Blocked’ टैग पर जताई आपत्ति

 Truecaller News:

Truecaller News: दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने कॉल मैनेजमेंट ऐप Truecaller द्वारा 140 और 1600 सीरीज के नंबरों पर ‘Frequently Blocked’ (अक्सर ब्लॉक किए जाने वाले) टैग दिखाने पर आपत्ति जताई है। ट्राई का कहना है कि इस तरह की टैगिंग से यूजर्स भ्रमित हो सकते हैं और जरूरी कॉल भी मिस कर सकते हैं। … Read more

Uttarakhand Weather: भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में स्कूल बंद

Uttarakhand Weather:

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। स्थिति को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों … Read more

चुनौतियों के बीच नई उड़ान, अगले 18 महीनों में बेड़े में जुड़ेंगे 60 नए विमान

 Air India:

Air India: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही हैं। सप्लाई चेन की दिक्कतों, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, हवाई क्षेत्र के संकट और भू-राजनीतिक तनाव जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन प्लान पर भरोसा जताया है। एअर इंडिया समूह के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी और एअर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन निपुण अग्रवाल ने अबू धाबी में कहा कि बदलाव की योजना तय समय के अनुसार आगे बढ़ रही है।

Air India: 18 महीनों में 50-60 नए विमान होंगे शामिल-

निपुण अग्रवाल के अनुसार, अगले 18 महीनों में एअर इंडिया समूह को 50 से 60 नए विमान मिलने की उम्मीद है। हालांकि विमानों की डिलीवरी और पुराने विमानों के आधुनिकीकरण (रीट्रोफिटिंग) में देरी हुई है, लेकिन इससे कंपनी की दीर्घकालिक योजना प्रभावित नहीं होगी।

Air India: 600 विमानों का बड़ा ऑर्डर, हर साल बढ़ेगा बेड़ा-

एअर इंडिया समूह ने कुल 600 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिनमें अब तक 10 प्रतिशत से भी कम विमानों की डिलीवरी हुई है। अगले सात से आठ वर्षों तक हर साल 50-60 नए विमान बेड़े में शामिल किए जाएंगे। इनमें 10-15 वाइड-बॉडी और 45-50 नैरो-बॉडी विमान होंगे। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मार्च 2026 तक अपने पूरे बेड़े को एक समान बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

नेटवर्क विस्तार और बेहतर यात्रा अनुभव पर फोकस-

पश्चिम एशिया संकट और विमानों की कमी के कारण कुछ उड़ानों में कटौती करनी पड़ी थी, लेकिन अब एयरलाइन धीरे-धीरे अपना नेटवर्क फिर से बहाल कर रही है। कंपनी का कहना है कि पुराने केबिन और रखरखाव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने पर तेजी से काम हो रहा है।

सिर्फ समय की पाबंदी नहीं, शानदार सफर का वादा-

निपुण अग्रवाल ने कहा कि आज का भारतीय यात्री केवल समय पर उड़ान और सुरक्षा ही नहीं, बल्कि बेहतर यात्रा अनुभव भी चाहता है। इसी सोच के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस खुद को ‘वैल्यू कैरियर’ के रूप में विकसित कर रही है। इसके लिए नए विमानों के साथ-साथ क्रू, एयरपोर्ट स्टाफ, सॉफ्टवेयर और सिस्टम में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और यादगार सफर मिल सके

यह भी पढ़े- वंदे मातरम के अपमान पर 3 साल की जेल का प्रावधान, राज्यसभा में विधेयक पेश करेंगे अमित शाह

वंदे मातरम के अपमान पर 3 साल की जेल का प्रावधान, राज्यसभा में विधेयक पेश करेंगे अमित शाह

 Vande Mataram Bill:

Vande Mataram Bill: केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को कानूनी संरक्षण देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे। इस संशोधन के जरिए राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में वंदे मातरम को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।

Vande Mataram Bill: अपमान करने पर 3 साल तक की सजा का प्रावधान-

प्रस्तावित संशोधन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान करता है या उसके गायन में बाधा डालता है, तो उसे तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। सरकार का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत को राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज और संविधान की तरह कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है।

Vande Mataram Bill: कैबिनेट पहले ही दे चुकी है मंजूरी-

केंद्रीय कैबिनेट इस संशोधन को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश जारी किए हैं कि जिन सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान होता है, वहां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन भी अनिवार्य किया जाए।

राज्यसभा में हो सकती है तीखी बहस-

यह विधेयक सोमवार की राज्यसभा कार्यसूची में शामिल है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है, क्योंकि पहले भी वंदे मातरम को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के अलग रुख सामने आते रहे हैं।

150वीं जयंती के बीच बड़ा फैसला-

मोदी सरकार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने राष्ट्रीय गीत को कानूनी संरक्षण देने का फैसला किया है।

लोकसभा में भी आएगा विधेयक-

राज्यसभा में पेश होने के बाद विधेयक को पारित कर लोकसभा में भी पेश किया जाएगा। दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद ही यह संशोधन कानून का रूप ले सकेगा

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट बिल को दी मंजूरी, विधानसभा में होगा पेश

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट बिल को दी मंजूरी, विधानसभा में होगा पेश

MP UCC Bill:

MP UCC Bill: मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में मोहन यादव सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रविवार को भोपाल के बाहरी क्षेत्र जगदीशपुर में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में UCC के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी गई। अब इस विधेयक को 20 जुलाई से शुरू हो रहे … Read more

दो साल में राज्यसभा सांसदों पर 262 करोड़ रुपये खर्च, RTI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Rajya Sabha RTI Report:

Rajya Sabha RTI Report: सूचना का अधिकार (RTI) के तहत सामने आई एक रिपोर्ट में राज्यसभा सांसदों पर हुए खर्च को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान राज्यसभा सांसदों की सैलरी, भत्ते, यात्रा और अन्य सुविधाओं पर कुल 262 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इनमें से … Read more

अहमदाबाद विमान हादसा: पीड़ित परिवारों ने ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक करने और स्मारक बनाने की उठाई मांग

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI171 विमान हादसे के पीड़ित परिवारों ने अब हादसे की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग तेज कर दी है। परिवारों ने ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने, दुर्घटनास्थल पर स्थायी स्मारक बनाने और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की अपील की है। … Read more

अमित शाह बोले- शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल में फिर जिंदा हुआ ‘सोनार बांग्ला’ का आंदोलन

Amit Shah

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान राज्य की राजनीति, विकास और डेयरी क्षेत्र को लेकर कई अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि तीन दशक के वाम शासन और 15 वर्षों के तृणमूल कांग्रेस शासन के बाद अब शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने … Read more