Home » राष्ट्रीय » बुलेट ट्रेन परियोजना पर जापान के पूर्व मंत्री के आरोपों का भारत ने दिया करारा जवाब, 2027 से दौड़ेगी पहली हाई-स्पीड ट्रेन

बुलेट ट्रेन परियोजना पर जापान के पूर्व मंत्री के आरोपों का भारत ने दिया करारा जवाब, 2027 से दौड़ेगी पहली हाई-स्पीड ट्रेन

 India Bullet Train:

India Bullet Train: भारत-जापान बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री और सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के सदस्य हिदेकी माकिहारा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मुंबई-अहमदाबाद शिनकानसेन परियोजना में देरी के लिए भारतीय पक्ष जिम्मेदार है और वार्ताओं के दौरान भारत ने कई बार अपने वादों का पालन नहीं किया।

India Bullet Train: भारतीय मंत्री के रवैये पर भी उठाए सवाल-

हिदेकी माकिहारा ने परियोजना से जुड़े भारतीय मंत्री के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय पक्ष अंतिम समय तक अपने हितों को प्राथमिकता देता रहा, जिससे परियोजना प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि परियोजना में देरी की पूरी जिम्मेदारी भारतीय पक्ष की है।

विदेश मंत्रालय ने दावों को बताया निराधार-

जापानी नेता के आरोपों पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा जवाब दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की निजी राय है और इसका वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना पर भारत और जापान के बीच बातचीत सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है।

2027 में शुरू होगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन-

इस विवाद के बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि देश की पहली बुलेट ट्रेन सेवा का पहला चरण 15 अगस्त 2027 से शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में हाई-स्पीड ट्रेन सूरत से बिलिमोरा के बीच चलेगी। इसके बाद परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

E10 सीरीज की ट्रेनें देगा जापान-

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जापान 2030 के शुरुआती वर्षों में भारत को नई E10 सीरीज की हाई-स्पीड ट्रेनें उपलब्ध कराएगा, जिनका विकास अभी जारी है। तब तक शुरुआती चरण में भारतीय हाई-स्पीड ट्रेनों के साथ परिचालन शुरू किया जाएगा।

निर्माण कार्य तेजी से जारी-

सरकार के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भारत और जापान दोनों का लक्ष्य परियोजना को जल्द पूरा कर देश में हाई-स्पीड रेल सेवा शुरू करना है। इससे देश के रेल नेटवर्क में आधुनिक तकनीक और तेज़ यात्रा का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है

यह भी पढ़े- VB-G RAM G योजना में बड़ा बदलाव: अब सरकारी कामों की निगरानी करेगी जनता, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम