ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत का पलड़ा भारी, सुपर-8 मुकाबले से पहले रिकॉर्ड मजबूत

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत का पलड़ा भारी, सुपर-8 मुकाबले से पहले रिकॉर्ड मजबूत

India vs Zimbabwe:

India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 चरण का अहम मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले सुपर-8 मैच में हार झेलने के बाद टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें तो जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का टी20 रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत आगे

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को केवल 3 जीत मिली हैं। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।

India vs Zimbabwe: 2010 में हुई थी टी20 मुकाबलों की शुरुआत

दोनों देशों के बीच पहला टी20 मुकाबला 12 जून 2010 को खेला गया था, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीता। अगले ही दिन खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।

India vs Zimbabwe: द्विपक्षीय सीरीज में भी कायम रहा दबदबा

साल 2015 में दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही। वहीं 2016 में खेले गए तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे ने जीता, लेकिन भारत ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो मैच जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बड़ी जीत

मेलबर्न में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186/5 का स्कोर बनाया और जिम्बाब्वे को 115 रन पर समेटते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। जुलाई 2024 में खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे ने पहला मैच 13 रन से जीतकर उलटफेर किया था। हालांकि भारत ने अगले चार मुकाबले जीतते हुए 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने इस दौरान 100 रन, 23 रन, 10 विकेट और 42 रन से जीत दर्ज की। अब सुपर-8 मुकाबले से पहले आंकड़े भारत के पक्ष में जरूर हैं, लेकिन टूर्नामेंट के दबाव में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है।

यह भी पढे़ : होली पर यात्रियों के लिए योगी सरकार की खास तैयारी, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल