Home » Uncategorized » Indresh upadhayay marriage: कौन हैं दुल्हन? इंद्रेश उपाध्याय की घुड़चड़ी वायरल, जयपुर में होने जा रही भव्य शादी!

Indresh upadhayay marriage: कौन हैं दुल्हन? इंद्रेश उपाध्याय की घुड़चड़ी वायरल, जयपुर में होने जा रही भव्य शादी!

INDRESH JI MARRIAGE

Indresh upadhayay marriage: वृंदावन के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 5 दिसंबर को जयपुर के एक होटल में उनकी शादी होगी। शादी से पहले आज उनके घर से निकली घुड़चड़ी ने पूरे इलाके का माहौल खुशनुमा कर दिया। बैंड-बाजा, हाथी की सवारी और डांस करते भक्तों के बीच इंद्रेश महाराज घोड़ी पर सवार होकर निकले। इस दौरान भारी भीड़ देखने को मिली और घुड़चड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Indresh upadhayay marriage: 5 दिसंबर को ताज आमेर में होंगे फेरे

इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को जयपुर के होटल ताज आमेर में हरियाणा की शिप्रा संग सात फेरे लेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार होगा। इंद्रेश महाराज सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं, इसलिए उनके विवाह को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है।

Indresh upadhayay marriage: मेहमानों की खास लिस्ट तैयार

शादी में देश-विदेश से कई प्रमुख मेहमान शामिल होंगे। इसमें शामिल हैं: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक। इसके अलावा जयपुर के कई प्रमुख संत-महंत भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जैसे गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी और श्री सरस निकुंज के बड़े भैया जी सहित कई धार्मिक हस्तियाँ।

विशेष निमंत्रण पत्र और प्रसाद भी भेजा गया

विवाह के लिए खास आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया है। इसके साथ वृंदावन के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है: राधारमणजी मंदिर से मिश्री-इलायची, कुछ मंदिरों से तुलसी, अन्य मंदिरों से लड्डू का प्रसाद।

 

यह भी पढ़ें: Putin News: कमांडो, स्नाइपर्स और ड्रोन: पुतिन के लिए 5-लेयर सिक्योरिटी तैयार