Infosys France Fine: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस पर फ्रांस की सरकारी अथॉरिटी ने 1,75,000 यूरो (€175,000) का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि यह कार्रवाई कर्मचारियों के काम के समय को रिकॉर्ड करने वाले सिस्टम में खामियां पाए जाने के कारण की गई है।
Infosys France Fine: क्या है पूरा मामला-
इन्फोसिस के अनुसार, फ्रांस की अथॉरिटी DRIEETS Île-de-France (अर्थव्यवस्था, रोज़गार, श्रम और एकजुटता के लिए क्षेत्रीय एवं अंतर-विभागीय निदेशालय) ने जांच के बाद पाया कि कंपनी का वर्किंग आवर्स रिकॉर्डिंग सिस्टम फ्रांस के श्रम कानूनों का पूरी तरह पालन नहीं कर रहा था।
Infosys France Fine: इन कमियों का किया गया उल्लेख-
अथॉरिटी ने अपनी जांच में कहा कि कंपनी के सिस्टम में विश्वसनीयता, ऑडिट क्षमता और निगरानी व्यवस्था से जुड़ी कमियां थीं। खास तौर पर कर्मचारियों की कुछ श्रेणियों के काम के घंटों की रिकॉर्डिंग को लेकर नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया।
कितना लगाया गया जुर्माना-
फ्रांसीसी रेगुलेटर ने श्रम नियमों के उल्लंघन के मामले में इन्फोसिस पर €175,000 (1.75 लाख यूरो) का जुर्माना लगाया है। कंपनी को इस आदेश की जानकारी 24 जुलाई 2026 को मिली।
कंपनी ने क्या कहा-
इन्फोसिस ने अपने बयान में कहा कि इस जुर्माने का कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार या अन्य परिचालन गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि सूचना मिलने के बाद तथ्यों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई तय करने में समय लगने के कारण स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देने में थोड़ी देरी हुई।
यह भी पढ़े- IND vs ZIM: क्या भारत कर पाएगा जिम्बाब्वे को T20I सीरीज में व्हाइटवॉश?








