Home » स्पोर्ट्स » जीटी पर जीत के बाद यह लड़का…’ सूर्या ने 5 शब्दों में लूटी महफिल, तिलक वर्मा की तारीफ वायरल

जीटी पर जीत के बाद यह लड़का…’ सूर्या ने 5 शब्दों में लूटी महफिल, तिलक वर्मा की तारीफ वायरल

Spread the love

IPL 2026: आईपीएल में सोमवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से हराया. ये मुंबई की लगातार 4 हार के बाद आई पहली और संस्करण की दूसरी जीत है. मैच के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक ठोका और 45 गेंदों में नाबाद 101 रन की विस्फोटक पारी खेली।

रिकॉर्ड की बराबरी

मुंबई की शुरुआत खराब रही थी , 44 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे। लेकिन तिलक ने पहले संभलकर और फिर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। तिलक वर्मा का यह शतक मुंबई इंडियंस के लिए IPL इतिहास का सबसे तेज शतक रहा, जिसमें उन्होंने Sanath Jayasuriya के 45 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की।

IPL 2026: सूर्या ने की खास तारीफ

मैच के बाद  सूर्या कुमार यादव  ने तिलक की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया। उन्होंने लिखा— “ये लड़का अलग तरह से बना है।” यह छोटी लेकिन दमदार लाइन तिलक की शानदार पारी को पूरी तरह बयां करती है।

कप्तान हार्दिक का प्लान काम आया

हार्दिक पंड्या ने बताया कि उन्होंने तिलक को सिर्फ एक सलाह दी—“गेंद को देखो और जोर से मारो।” टाइमआउट के बाद तिलक ने यही रणनीति अपनाई और तेजी से रन बनाकर शतक पूरा किया।

IPL 2026: MI की स्थिति में सुधार

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने 6 मैचों में दूसरी जीत हासिल की और अंकतालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई। लगातार 4 हार के बाद यह जीत टीम के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली है। तिलक वर्मा की यह पारी सिर्फ एक शतक नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट में वापसी का मजबूत संकेत है।

ये भी पढ़े… ‘दोस्त’ का बड़ा झटका! सऊदी अरब के फैसले से पाकिस्तान को ₹14,000 करोड़ का नुकसान, क्यों बदले तेवर?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments