IPL 2026: आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसने अंक तालिका की तस्वीर ही बदल दी। इस एक अंक के साथ पंजाब किंग्स टॉप पर पहुंच गई, जबकि KKR का भी इस सीजन में खाता खुल गया।केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। फिन एलन सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, वहीं कैमरून ग्रीन का खराब फॉर्म जारी रहा और वह महज 4 रन ही बना सके। 3.2 ओवर में 25 रन पर 2 विकेट गिर चुके थे और पंजाब के गेंदबाज पूरी तरह हावी नजर आ रहे थे।
बारिश ने रोका खेल, मैच हुआ रद्द
इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब तीन घंटे तक जारी रही। मैदान गीला होने के कारण अंपायर्स ने आखिरकार मैच रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया।
IPL 2026: पंजाब किंग्स बनी नंबर-1 टीम
इस एक अंक के साथ पंजाब किंग्स के अब 3 मैचों में 5 अंक हो गए हैं और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम का प्रदर्शन अब तक संतुलित और प्रभावी रहा है।
IPL 2026: RCB और राजस्थान टॉप-3 में शामिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स भी 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ पांचवें नंबर पर है।
मुंबई और लखनऊ की स्थिति
मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स एक जीत के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है। KKR को मिला पहला अंक, लेकिन अभी लंबा सफर बाकी
बारिश की वजह से मिले इस अंक के साथ KKR अब 8वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अब तक 3 मैचों में 2 हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में आगे के मुकाबले बेहद अहम होंगे।गुजरात और चेन्नई की हालत सबसे खराब गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। दोनों टीमों को अब तक खेले गए मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते वे अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद हैं।कुल मिलाकर, एक बारिश ने पूरे पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदल दिया है और IPL 2026 अब और भी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़े: कौन है राजस्थान रॉयल्स के वो 5 खिलाड़ी? जो बढ़ा सकते हैं मुंबई इंडियंस की मुश्किलें








