Home » स्पोर्ट्स » आईपीएल के 38वें मुकाबले में सुपर ओवर का रोमांच, केकेआर ने लखनऊ को दी मात, रिंकू सिंह बने हीरो

आईपीएल के 38वें मुकाबले में सुपर ओवर का रोमांच, केकेआर ने लखनऊ को दी मात, रिंकू सिंह बने हीरो

केकेआर और एलएसजी

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहद रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की। यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। सुपर ओवर में एलएसजी ने केकेआर को 2 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे केकेआर ने रिंकू सिंह के पहले ही गेंद पर लगाए गए चौके की मदद से आसानी से हासिल कर लिया।

केकेआर और एलएसजी
केकेआर और एलएसजी

केकेआर और एलएसजी की बराबरी पर खत्म हुई पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसी वजह से मुकाबला सुपर ओवर में गया।

सुपर ओवर में केकेआर की शानदार गेंदबाजी

सुपर ओवर में केकेआर की ओर से सुनील नरेन को गेंदबाजी दी गई। उन्होंने शानदार शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने 1 रन बनाया। तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री लाइन पर रोवमैन पॉवेल ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए रिंकू सिंह के साथ मिलकर उनका कैच पकड़ लिया। इस तरह एलएसजी सिर्फ 1 रन ही बना सकी।

IPL 2026: केकेआर और एलएसजी
केकेआर और एलएसजी

IPL 2026: रिंकू सिंह का मैच जिताने वाला चौका

केकेआर की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी और मुकाबला खत्म कर दिया।

एलएसजी की पारी: खराब शुरुआत और मजबूत वापसी

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। मिचेल मार्श सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एडेन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत ने 57 रनों की अहम साझेदारी की।मार्करम ने 27 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

निकोलस पूरन इस मैच में भी फ्लॉप रहे और केवल 9 रन बना सके। मुकुल चौधरी सिर्फ 1 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने।आयुष बदोनी ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। जॉर्ज लिंडे 8 रन बनाकर वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हुए।

आखिरी ओवर में रोमांचक मोड़

अंतिम ओवर में एलएसजी को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर हिम्मत सिंह और मोहम्मद शमी मौजूद थे।ओवर की पहली गेंद पर शमी ने 1 रन लिया। इसके बाद कार्तिक त्यागी ने लगातार दो नो-बॉल फेंकी, जिन पर 6 रन बने। तीसरी गेंद पर हिम्मत सिंह 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए।

चौथी गेंद पर 1 रन आया, पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर शमी ने जोरदार छक्का लगाया और मैच को टाई कराकर सुपर ओवर में पहुंचा दिया। शमी 6 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे।केकेआर की गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट लिए।

एलएसजी  और केकेआर
एलएसजी और केकेआर

केकेआर की पारी: रिंकू सिंह का धमाकेदार प्रदर्शन

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अंगकृष रघुवंशी ने 9 रन बनाए और रोवमैन पॉवेल 1 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने।कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे।

रिंकू सिंह और नरेन की साझेदारी

रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। रमनदीप सिंह ने 6 रन बनाए। रिंकू ने सुनील नरेन (नाबाद 4 रन) के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 30 गेंदों में 62 रन की अहम साझेदारी की।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं जॉर्ज लिंडे ने 1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें…पवन खेड़ा ने हाईकोर्ट फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments