Home » Foreign Affairs » अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शी जिनपिंग का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में साझा सुरक्षा ढांचे की अपील

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शी जिनपिंग का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में साझा सुरक्षा ढांचे की अपील

Spread the love

Iran crisis: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन पर जोर देते हुए सभी देशों से मिलकर काम करने की अपील की है। चीन का कहना है कि इस पूरे क्षेत्र में शांति और सहयोग बनाए रखना सभी देशों के हित में है।

संप्रभुता और सुरक्षा पर जोर

Xi Jinping ने कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की कार्रवाई से क्षेत्र की स्थिरता प्रभावित नहीं होनी चाहिए और सभी देशों के संस्थानों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

Iran crisis: साझा सुरक्षा ढांचे की वकालत

चीन के राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के लिए एक साझा, व्यापक और टिकाऊ सुरक्षा ढांचा बनाने की बात कही है। उनका कहना है कि सभी देशों को मिलकर ऐसा सिस्टम तैयार करना चाहिए जिससे लंबे समय तक शांति बनी रहे और संघर्ष की स्थिति को रोका जा सके।

Iran crisis: कानून और विकास पर बयान

Xi Jinping ने अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया को “जंगल के कानून” यानी अराजकता की ओर नहीं जाने देना चाहिए। साथ ही उन्होंने विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की बात कही, ताकि क्षेत्रीय देशों का आर्थिक और सामाजिक विकास प्रभावित न हो।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपील

Iran crisis: चीन ने Strait of Hormuz से बिना किसी रुकावट के आवागमन सुनिश्चित करने की अपील की है। यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा और व्यापार के लिए बेहद अहम माना जाता है, और चीन का कहना है कि इसकी सुरक्षा और स्थिरता पूरी दुनिया के साझा हित में है।

 

ये भी पढ़े: लखनऊ एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, अल-कायदा साजिश मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद तक की सजा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments