Iranian Fishermen: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज के डूबने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 14 अक्टूबर को सिंगापुर के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘जीएफएस प्राइड’ (GFS Pride) समुद्र में डूब गया था। इसके बाद ईरान के खाड़ी तट पर सैकड़ों मछुआरे अपनी छोटी नावों और बचाव जहाजों के साथ समुद्र में उतर गए। वे डूबे हुए जहाज से आईफोन, फ्रेंच परफ्यूम और दूसरे सामान निकालने की कोशिश करने लगे।
Iranian Fishermen: जहाज डूबने की खबर सुनकर समुद्र में उतरे मछुआरे-
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई नावें समुद्र में आंशिक रूप से डूबे शिपिंग कंटेनरों के बीच से गुजरती दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग पानी से सामान से भरे बक्से निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में छोटी नाव पर सवार लोग एक पूरे शिपिंग कंटेनर को खींचने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति कहता है, “हम सब इकट्ठा हो रहे हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे हैं। हमने सुना है कि एक कंटेनर जहाज डूब गया है, इसलिए हम वहां आईफोन और परफ्यूम लेने जा रहे हैं।”
Iranian Fishermen: कैसे डूबा मालवाहक जहाज ‘जीएफएस प्राइड’-
A cargo ship carrying iPhone 18s has sunk en route to the UAE — local fishermen are now pulling the smartphones out of the water by the dozen
According to preliminary information, the vessel struck a naval mine. It is suspected that Iran may be involved in the incident. https://t.co/EMTCP480U3
— THE TRADESMAN 📈 (@The_Tradesman1) October 17, 2026
‘जीएफएस प्राइड’ सिंगापुर के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। सिंगापुर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जहाज में आग लगने के बाद वह समुद्र में डूब गया। हादसे के दौरान जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी 21 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने जहाज के डूबने की अलग वजह बताई। उसके मुताबिक, जहाज एक ‘अनधिकृत और खतरनाक’ समुद्री मार्ग पर पहुंच गया था, जहां वह समुद्री बारूदी सुरंग (सी माइन) से टकरा गया। इसके बाद जहाज में आग लग गई। रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर 2,500 से अधिक कंटेनर लदे हुए थे, जो उसके साथ ही समुद्र में डूब गए।
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ रहे जहाजों पर हमले-
‘जीएफएस प्राइड’ का डूबना ऐसे समय में हुआ है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में व्यावसायिक जहाजों पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। फरवरी के आखिर में युद्ध शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में समुद्री जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, हमलों में तेजी के बावजूद अब तक अपेक्षाकृत कम जहाज समुद्र में डूबे हैं। ‘जीएफएस प्राइड’ 24 घंटे के भीतर डूबने वाला दूसरा जहाज है। वहीं, युद्ध शुरू होने के बाद से डूबने वाला यह तीसरा जहाज बताया जा रहा है।
इससे पहले ‘केप डाओ’ जहाज भी हुआ था हादसे का शिकार-
इससे पहले 23 सितंबर को एंटीगुआ और बारबुडा के झंडे वाला ‘केप डाओ’ जहाज एक हमले में डूब गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईरान की IRGC नौसेना ने जहाजों को इस इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही स्थानीय मछुआरों को भी समुद्र की सतह पर तैर रहे कंटेनरों के आसपास सावधानी बरतने को कहा गया है।








