Islamabad High Court: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले पर हुए बम धमाके के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी धमाके की खरब सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक जिला अदालत के बाहर ये धमाका हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हो गए है। जबकि कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोट अदालत की पार्किंग में खड़ी कार में हुआ है। विस्फोट से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। फिलहाल, घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान के सरकारी न्यूज चैनल PTV ने दावा किया है कि यह एक सुसाइड धमाका था।
पुलिस लाइन तक सुनाई दी आवाज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेज धमाके की आवाज पुलिस लाइन मुख्यालय तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। विस्फोट किस तरह का था और उसका कारण क्या था, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आपातकालीन टीमें और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटी है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में पार्किंग में विस्फोट के बाद जलती कार दिख रही है।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट में धमाका pic.twitter.com/m6LoP09ZlT
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) November 11, 2025
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के बाद कचेरी कोर्ट की इमारतों को खाली करा दिया गया है। इमारत में मौजूद लोगों को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला जा रहा है। जबकि अदालती कार्यवाही निलंबित कर दी गई है। इस्लामाबाद के उप महानिरीक्षक (डीआईजी), मुख्य आयुक्त और फोरेंसिक टीम मौके पर तैनात है। बचाव दल और पुलिस मृतकों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचा रहे है।
Islamabad High Court: आत्मघाती हमलावरों और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता
इस मामले में गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कोर्ट के बाहर मीडिया को बताया कि दोपहर 12:39 बजे एक सुसाइड ब्लास्ट हुआ था। इसमें 12 लोग मारे गए और लगभग 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद इस बारे में हॉस्पिटल से बात कर रहे हैं। इनसे पहले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी दोनों ने इस घटना को ‘सुसाइड ब्लास्ट’ बताया था। एक्स पोस्ट में, राष्ट्रपति जरदारी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी। वहीं, रक्षा मंत्री आसिफ ने भी इस घटना को वेक-अप कॉल कहा। उन्होंने कहा कि हम युद्ध की स्थिति में हैं। जो कोई भी यह सोचता है कि पाकिस्तानी सेना यह युद्ध अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र और बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में लड़ रही है उन्हें बताना चाहूंगा कि आज इस्लामाबाद जिला अदालतों में हुआ यह आत्मघाती हमला एक वेक-अप कॉल है। उन्होंने आगे कहा कि इस माहौल में, काबुल के शासकों के साथ सफल बातचीत की ज्यादा उम्मीद रखना बेकार होगा।
वहीं सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लानजर ने भी इस्लामाबाद में हुई इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि आत्मघाती हमलावरों और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। वे इंसानियत के दुश्मन हैं,” उन्होंने आगे कहा कि सिंध पुलिस को अगले आदेश तक हाई अलर्ट पर रखा गया है। डॉन मीडिया आउटलेट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन सेवा, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीमों ने इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच में जुटी हैं।
ये भी पढ़े… Delhi Blast: ‘D-गैंग…’ इन 5 मुस्लिम डॉक्टरों के दिमाग ने राजधानी को हिलाकर रख दिया!
Update…







