Breaking News
Home » Foreign Affairs » UN रिपोर्ट में गाजा युद्ध को लेकर बड़ा दावा, ’20 हजार से ज्यादा फिलस्तीनी बच्चों की मौत

UN रिपोर्ट में गाजा युद्ध को लेकर बड़ा दावा, ’20 हजार से ज्यादा फिलस्तीनी बच्चों की मौत

Israel attack: गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग ने एक अहम रिपोर्ट जारी की है। आयोग ने आरोप लगाया है कि गाजा में बड़ी संख्या में फिलस्तीनी बच्चों की मौत हुई और उन्हें सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया। हालांकि, इजरायल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण और एकतरफा बताया है।

पूर्व चीफ जस्टिस एस मुरलीधर ने क्या कहा?

ओडिशा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस. मुरलीधर, जो इस जांच आयोग के अध्यक्ष हैं, ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि आयोग पर इजरायली सैनिकों से बात न करने का आरोप सही नहीं है। उनके मुताबिक, कई सैनिकों ने खुद सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो साझा किए, जिनमें वे अपनी कार्रवाई का जिक्र करते दिखाई देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रिपोर्ट का मसौदा इजरायल को भेजा गया था और जांच टीम ने गाजा जाने की अनुमति भी मांगी थी, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला।

Israel attack: रिपोर्ट में यौन हिंसा को लेकर भी गंभीर आरोप

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायली डिटेंशन सेंटरों में फिलस्तीनी बच्चों के साथ हुई यौन हिंसा अलग-अलग घटनाएं नहीं थीं, बल्कि यह एक सुनियोजित पैटर्न का हिस्सा थीं। आयोग ने इसे बेहद गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताया है।

Israel attack: इजरायल ने रिपोर्ट को किया खारिज

इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि मानवाधिकार परिषद लंबे समय से उसके खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाती रही है और यह रिपोर्ट भी उसी का हिस्सा है।

गाजा में बच्चों की मौत पर क्या कहती है रिपोर्ट?

Israel attack: रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 से 7 अक्टूबर 2025 के बीच गाजा में कम से कम 20,179 फिलस्तीनी बच्चों की मौत हुई। आयोग का दावा है कि यह कुल मौतों का लगभग 30 प्रतिशत है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2008-09 और 2014 के गाजा संघर्षों के दौरान बच्चों की मौत का अनुपात करीब 24 प्रतिशत था, जबकि मौजूदा संघर्ष में यह आंकड़ा और अधिक है।नोट: संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग ने ये आरोप अपनी रिपोर्ट में लगाए हैं। वहीं, इजरायल ने रिपोर्ट के सभी आरोपों से इनकार करते हुए इसे एकतरफा और पूर्वाग्रह से प्रेरित बताया है।

 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत; खराब मौसम के कारण 15 फ्लाइट्स डायवर्ट