Jaipur News: जयपुर में तालकटोरा तालाब में रविवार दोपहर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत-का की पहचान नाहरगढ़ रोड के गणगौरी बाजार निवासी 25 वर्षीय कशिश कंवर के रूप में हुई है। कशिश 28 अगस्त की रात घर से निकली थी और इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए sums हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो दिन पहले घर से निकली थी कशिश
नाहरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, कशिश कंवर 28 अगस्त की रात घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। शनिवार रात करीब 12:30 बजे परिवार के लोग नाहरगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को कशिश के लापता होने की जानकारी देते हुए उसकी तलाश में मदद मांगी। अगले दिन रविवार को तालकटोरा तालाब में युवती का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली।
Jaipur News: तालाब में मिला शव, पुलिस ने निकाला बाहर
तालकटोरा तालाब में पानी की सतह पर शव दिखाई देने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पहचान की प्रक्रिया के बाद मृत-का की शिनाख्त कशिश कंवर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए sums हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है।
तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कशिश का करीब तीन साल से नाहरगढ़ रोड निवासी रवि जड़ेजा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवार को जब दोनों के रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने रवि के परिजनों से बात कर दोनों को अलग रहने की समझाइश दी थी। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। उनका दावा है कि रवि के उकसाने के कारण ही कशिश 28 अगस्त की रात घर से निकली थी।
Jaipur News: पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नाहरगढ़ थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कशिश किन परिस्थितियों में घर से निकली और तालकटोरा तालाब तक कैसे पहुंची। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें…उत्तरी साइप्रस के तट के पास बड़ा हादसा, 270 यात्रियों से भरी फेरी समुद्र में पलटी








