Home » ग्राउंड रिपोर्ट » खबर इंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए ‘पप्पू मीडिया’ गैंग की बदतमीजी

खबर इंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए ‘पप्पू मीडिया’ गैंग की बदतमीजी

Jantar Mantar Protest 2.0:

Jantar Mantar Protest 2.0: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2.0 के दौरान कई गतिविधियां सामने आ रही हैं। खबर इंडिया की ग्राउंड रिपोर्टिंग में राजनीतिक नैरेटिव और एजेंडा फैलाने के आरोपों को लेकर पत्रकारों के बीच सवाल-जवाब देखने को मिल रहे हैं। 17 अक्टूबर 2026 की ग्राउंड रिपोर्ट में खबर इंडिया के रिपोर्टर सुशील चौधरी ने ‘पप्पू मीडिया’ को एक्सपोज करने की कोशिश की। इस दौरान महिला रिपोर्टर के साथ सवाल-जवाब के बीच विवाद और धक्का-मुक्की होने का दावा किया गया। आखिर मौके पर क्या हुआ? देखिए इस ग्राउंड रिपोर्ट में।

Jantar Mantar Protest 2.0: सुशील चौधरी ने ‘पप्पू मीडिया’ से पूछे सवाल-

खबर इंडिया के रिपोर्टर सुशील चौधरी ने ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान ‘पप्पू मीडिया’ गैंग की महिला रिपोर्टर से सवाल किए। उन्होंने पूछा, “आपका एजेंडा पूरा हो गया क्या, जो आप अपने ऑफिस से सेट करके आई हो? हम सबको पता है कि आपका क्या नैरेटिव है। आप यहां फालतू की रिपोर्टिंग क्यों कर रही हो? आप जैसे लोगों की वजह से पत्रकारिता का नाम खराब हो रहा है।”

Jantar Mantar Protest 2.0: सवाल पूछने पर हुई धक्का-मुक्की-


खबर इंडिया के रिपोर्टर सुशील चौधरी ने जब महिला रिपोर्टर से सवाल किए, तो उनके बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान सुशील चौधरी ने महिला रिपोर्टर पर बदतमीजी और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सही सवाल पूछने पर ये लोग बदतमीजी पर उतर जाते हैं।

सुशील चौधरी ने पूछा- ₹700 में रील क्यों बनाई जा रही है-

सुशील चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में अपने कार्यालय से तय किए गए नैरेटिव को आगे बढ़ाते हैं और इसके लिए उन्हें पैसे मिलते हैं। रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने महिला पत्रकार से सवाल किया, जिसके बाद वह कथित तौर पर भड़क गईं और उन्होंने सुशील चौधरी को धक्का दिया। इसके बाद सुशील चौधरी ने कहा, “₹700 में रील क्यों बनाई जा रही है? सबको पता है। ₹300 में रील क्यों बनाई जा रही है? सबको पता है।” आखिर जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2.0 के दौरान यह विवाद क्यों हुआ और रिपोर्टिंग के दौरान क्या-क्या देखने को मिला? देखिए खबर इंडिया की यह ग्राउंड रिपोर्ट।

यह भी पढ़े- CM योगी ने बताई 16 मई 2014 की अहमियत, PM मोदी के जिक्र से क्यों हुई इस तारीख की चर्चा?