Home » राष्ट्रीय » गौतमबुद्धनगर में गोपाल की हत्या के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन

गौतमबुद्धनगर में गोपाल की हत्या के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन

Jewar murder case

Jewar murder case: गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में हुए 15 वर्षीय नाबालिग गोपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान थाना जेवर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई भी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

लापता होने के बाद खाली मकान में मिला शव

पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 को गोपाल के परिजनों ने थाना जेवर में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार ने बताया कि गोपाल 21 मई को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। मामले की जांच शुरू होने के बाद पुलिस को 22 मई की रात ग्राम रोही स्थित एक खाली मकान से गोपाल का शव बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर नरेश, उमेश कुमार और मोहित की पहचान की। इसके बाद तीनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई।

Jewar murder case: हुक्का पिलाने के बाद हुई मौत

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक गोपाल पहले साथ बैठकर हुक्का पिया करते थे। कुछ समय पहले गोपाल की दादी ने आरोपियों को फटकार लगाई थी और नाबालिग की संगत खराब करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज थे और बदला लेना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक 21 मई को आरोपियों ने गोपाल को बुलाया और हुक्के में अधिक मात्रा में तंबाकू डालकर पिलाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस से हुई मुठभेड़ 

घटना के खुलासे के दौरान 27 मई को थाना जेवर पुलिस साबौता अंडरपास के नीचे चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नरेश और उमेश घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी मोहित को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। रिपोर्ट में मृतक के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। सिर पर चोट का एक निशान मिला है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल अन्य दावों को पुलिस ने गलत बताया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें …सिंधु नदी पर बना अनोखा डैम, किसानों को मिलेगा 4 करोड़ लीटर पानी का फायदा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments