ख़बर का असर

Home » राजस्थान » झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी की बेरहमी से हत्या, बेटी का फूटा गुस्सा बोली, पापा को इंसाफ दिलाकर ही दम लेंगे

झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी की बेरहमी से हत्या, बेटी का फूटा गुस्सा बोली, पापा को इंसाफ दिलाकर ही दम लेंगे

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटी ने वीडियो जारी कर पिता के लिए सख्त न्याय और फांसी की सजा की मांग की है।
झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी की हत्या

Jhunjhunu Fauji Murder: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद मृतक की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी कर आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। बेटी का कहना है कि गिरफ्तारी से उन्हें पूरी तरह न्याय नहीं मिला है, असली न्याय तब होगा जब आरोपी को फांसी की सजा दी जाएगी।

धोखे से बुलाकर किया हमला

मृतक फौजी उदयवीर सिंह चाहर (50) की बेटी अनमोल के अनुसार, 29 मार्च उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बन गया। उसने बताया कि उसी रात करीब 8:30 बजे गांव का ही युवक अकरम उसके पिता को किसी बहाने से घर से बाहर बुलाकर ले गया। बाहर ले जाने के बाद आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी की हत्या
झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी की हत्या

अनमोल का आरोप है कि हमलावर ने बेहद क्रूरता दिखाई और चाकू से उनके पिता के पेट पर गंभीर वार किए। उसने भावुक होकर बताया कि उसके पिता घर से यह कहकर गए थे कि वे आधे घंटे में वापस आ जाएंगे, लेकिन जब लौटे तो उनका शव कफन में लिपटा हुआ था। बेटी के मुताबिक, उनके पिता के आखिरी शब्द थे- “मुझे बचा लो”, लेकिन परिवार उन्हें बचा नहीं सका।

Jhunjhunu Fauji Murder: बेटी ने मांगी सख्त सजा

अनमोल ने साफ कहा कि वह इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया या कुछ साल की जेल की सजा से संतुष्ट नहीं होगी। उसका कहना है कि जिस व्यक्ति ने 20 साल तक देश की सेवा की, अगर उसकी इस तरह हत्या हो जाती है और उसे उचित न्याय नहीं मिलता, तो यह पूरे देश के लिए शर्म की बात होगी।उसने कहा कि परिवार चाहता है कि आरोपी को सबसे कड़ी सजा मिले, ताकि उनके पिता की मौत के लिए न्याय मिल सके।

आरोपी के घर पर कार्रवाई को बताया सही

इस मामले में कुछ लोगों और नेताओं ने आरोपी अकरम के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई का विरोध किया है। इस पर भी अनमोल ने प्रतिक्रिया दी। उसने कहा कि जो लोग घर टूटने पर सवाल उठा रहे हैं, वे उस समय कहां थे जब उसके पिता की बेरहमी से हत्या की गई थी।

अनमोल ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी मां की हालत बेहद खराब है और वह दो दिनों से बेहोश हैं। उसने कहा कि अगर सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है, तो इसमें गलत क्या है।

Jhunjhunu Fauji Murder: झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी की हत्या
झुंझुनूं में रिटायर्ड फौजी की हत्या

Jhunjhunu Fauji Murder: गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। खेतड़ी, बिसाऊ, उदयपुरवाटी और सूरजगढ़ सहित करीब 10 थानों की पुलिस के साथ आरएसी के 100 से ज्यादा जवान गांव के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मृतक के परिवार और ग्रामीणों में अभी भी गुस्सा बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल