Home » jammu & kashmir » अमरनाथ यात्रा 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियम

अमरनाथ यात्रा 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियम

Spread the love

Jk news: अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा के लिए इस साल पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 20 मई तय की गई है। इस बार यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन देशभर की 554 निर्धारित बैंक शाखाओं में किया जाएगा। परमिट “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर मिलेगा, इसलिए समय रहते पंजीकरण कराना जरूरी है।

पंजीकरण से जुड़ी जरूरी बातें

13 साल से कम और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं करा सकेंगे, 6 हफ्ते से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को भी अनुमति नहीं होगी।हर यात्री के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य रहेगा, आधार कार्ड जरूरी होगा।

Jk news: इस बार क्या है नया?

इस साल पंजीकरण प्रक्रिया को और डिजिटल बनाया गया है। हर यात्री का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी किया जाएगा, जिसके बाद ही यात्रा परमिट जारी होगा। यह पूरी प्रक्रिया एनआईसी पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी। हालांकि, अगर किसी वजह से तकनीकी समस्या आती है तो मैनुअल रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यात्री बैंक में जाकर फोटो और जरूरी दस्तावेज देकर पंजीकरण कर सकते हैं।

Jk news: यात्रा से जुड़ी जानकारी

अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर में स्थित पवित्र गुफा तक की कठिन लेकिन आस्था से भरी यात्रा है। यहां पहुंचने के लिए दो मुख्य रास्ते हैं: पहलगाम रूट, बालटाल रूट, हर साल हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। 2026 में भी यात्रा के लिए पहले से पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

Jk news: हर दिन करीब 15,000 यात्रियों को ही अनुमति दी जाएगी, इसलिए अंतिम समय तक इंतजार करने से बचें। शुरुआत में भीड़ ज्यादा होती है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम, ऊंचाई और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सावधानियों का ध्यान रखें। जुलाई-अगस्त के दौरान कश्मीर में भारी बारिश और ठंड का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पूरी तैयारी के साथ ही यात्रा पर जाएं।

 

यह भी पढे़: झारखंड में वेतन संकट: 26 साल में पहली बार कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments