J&K Power Department: जम्मू-कश्मीर सरकार ने बिजली विकास विभाग (Power Development Department) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 जूनियर इंजीनियरों (JE) को प्रभारी सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इसके साथ ही विभाग के 74 अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से विभाग में रिक्त पद भरने के साथ प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।
J&K Power Department: 53 जूनियर इंजीनियरों को मिली पदोन्नति-
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत किए गए 53 जूनियर इंजीनियरों में 36 डिग्री धारक और 17 डिप्लोमा धारक इंजीनियर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को अपने वर्तमान वेतनमान और ग्रेड में ही प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में कार्य करना होगा। उन्हें नियमानुसार सभी भत्तों (अलाउंस) का लाभ भी मिलेगा।
J&K Power Department: 74 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर-
पदोन्नति के साथ ही बिजली विभाग में 74 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सरकार के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से कार्यमुक्त कर नई तैनाती के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
सरकार ने क्यों लिया यह फैसला-
सरकार के अनुसार, विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने और जमीनी स्तर पर बिजली विकास विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और विभागीय कामकाज में तेजी आएगी।
बिजली परियोजनाओं को मिलेगा गति-
सरकार का मानना है कि बड़े पैमाने पर हुई पदोन्नति और तबादलों से प्रदेश में बिजली सेवाओं के संचालन और विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। साथ ही विभाग की प्रशासनिक क्षमता भी पहले से अधिक मजबूत होगी।
यह भी पढ़े- अमेरिका में साइक्लोस्पोरियासिस का कहर, 41 राज्यों में फैली बीमारी; लोग दिन में 20 बार तक जा रहे बाथरूम








