धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार का रुख साफ, नहीं होगा इस्तीफा

NEET Controversy:

NEET Controversy: NEET विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच सरकार की ओर से बड़ा संकेत सामने आया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। सरकार का मानना है कि इस्तीफा देना जिम्मेदारी से बचने का आसान रास्ता … Read more

बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, 53 जूनियर इंजीनियर बने सहायक अभियंता

 J&K Power Department:

J&K Power Department: जम्मू-कश्मीर सरकार ने बिजली विकास विभाग (Power Development Department) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 जूनियर इंजीनियरों (JE) को प्रभारी सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इसके साथ ही विभाग के 74 अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से विभाग में रिक्त पद भरने के साथ प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

J&K Power Department: 53 जूनियर इंजीनियरों को मिली पदोन्नति-

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत किए गए 53 जूनियर इंजीनियरों में 36 डिग्री धारक और 17 डिप्लोमा धारक इंजीनियर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को अपने वर्तमान वेतनमान और ग्रेड में ही प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में कार्य करना होगा। उन्हें नियमानुसार सभी भत्तों (अलाउंस) का लाभ भी मिलेगा।

J&K Power Department: 74 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर-

पदोन्नति के साथ ही बिजली विभाग में 74 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सरकार के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से कार्यमुक्त कर नई तैनाती के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला-

सरकार के अनुसार, विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने और जमीनी स्तर पर बिजली विकास विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और विभागीय कामकाज में तेजी आएगी।

बिजली परियोजनाओं को मिलेगा गति-

सरकार का मानना है कि बड़े पैमाने पर हुई पदोन्नति और तबादलों से प्रदेश में बिजली सेवाओं के संचालन और विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। साथ ही विभाग की प्रशासनिक क्षमता भी पहले से अधिक मजबूत होगी

यह भी पढ़े- अमेरिका में साइक्लोस्पोरियासिस का कहर, 41 राज्यों में फैली बीमारी; लोग दिन में 20 बार तक जा रहे बाथरूम

PM Modi Instagram Video: 24 घंटे में 280M व्यूज, 12 घंटे में बढ़े 10 लाख फॉलोअर्स

PM Instagram Video:

PM Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक मुद्दे पर जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने 24 घंटे पूरे होने से पहले ही करीब 280 मिलियन (28 करोड़) व्यूज हासिल कर लिए। वहीं, वीडियो के वायरल होने के साथ प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ 12 घंटे में 10 लाख (1 मिलियन) नए फॉलोअर्स जुड़ गए।

PM Instagram Video: 12 घंटे में 101 मिलियन से 102 मिलियन हुए फॉलोअर्स-

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, तब उनके अकाउंट पर करीब 101 मिलियन फॉलोअर्स थे। वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में यह संख्या बढ़कर 102 मिलियन पहुंच गई। इससे साफ है कि वीडियो को लोगों, खासकर युवाओं, का जबरदस्त समर्थन मिला।

PM Instagram Video: कैबिनेट सहयोगियों को दी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने की सलाह-

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में अपने सहयोगियों को भी सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, पर अधिक सक्रिय रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं, इसलिए रील्स और इंटरैक्टिव सेशन के जरिए उनसे सीधे संवाद करना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा, “युवा इंस्टाग्राम पर ही मौजूद हैं। यह नागरिकों का एक ऐसा संभावित वर्ग है, जिनसे हम सभी को जुड़ने की जरूरत है।”

पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान-

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में पेपर लीक के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों की उम्मीदों से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि सरकार पिछले ढाई महीनों से इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। विभागों को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं और रिपोर्ट भी तैयार हो गई है।

संसद में जल्द लाया जाएगा बिल-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैबिनेट की चर्चा और सुझावों के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद संसद के दूसरे सप्ताह से इस संबंध में विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य पेपर लीक के मामलों में तेजी से कार्रवाई करना और दोषियों को सख्त सजा दिलाना है

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा CJP, बोला- मांग नहीं मानी तो होगा बड़ा राष्ट्रीय प्रदर्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा CJP, बोला- मांग नहीं मानी तो होगा बड़ा राष्ट्रीय प्रदर्शन

CJP

CJP: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने केंद्र सरकार के सामने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। संगठन ने कहा है कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। CJP के प्रवक्ताओं के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान को या तो स्वयं अपने पद से … Read more

IND vs ZIM: क्या भारत कर पाएगा सीरीज पर कब्जा?

IND vs ZIM:

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। उनके अर्धशतक की बदौलत भारत ने महज 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अब देखने वाली बात होगी कि क्या वैभव दूसरे T20I में भी अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रख पाते हैं। इसका जवाब दूसरे मुकाबले में ही मिलेगा।

IND vs ZIM: भारत के लिए अहम है यह सीरीज-

तीन मैचों की T20I सीरीज पर कब्जा करना भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि टीम हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज हारकर आ रही है। वहीं, जिम्बाब्वे ने भी हाल के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह सीरीज और भी रोमांचक हो गई है।

IND vs ZIM: अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल-

आयरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय T20I सीरीज हारने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि इस हार से पहले भारत और आयरलैंड के बीच तीन द्विपक्षीय T20I सीरीज खेली गई थीं, जिनमें भारत ने तीनों सीरीज अपने नाम की थीं। चौथी द्विपक्षीय सीरीज जीतकर आयरलैंड ने भारत के जीत के सिलसिले को तोड़ दिया। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर पिछली सीरीज की हार को भुलाकर इस बार टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाएंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, यश ठाकुर।

जिम्बाब्वे:
सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, इनोसेंट काया, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, तफद्जवा त्सिगा (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवेरे, तनाका चिवांगा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी

यह भी पढ़े- रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Ravneet Singh

Ravneet Singh: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। बिट्टू केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका इस्तीफा किसी राजनीतिक … Read more

अमेरिका में साइक्लोस्पोरियासिस का कहर, 41 राज्यों में फैली बीमारी; लोग दिन में 20 बार तक जा रहे बाथरूम

US Cyclosporiasis Outbreak:

US Cyclosporiasis Outbreak: अमेरिका में आंतों से जुड़ी बीमारी साइक्लोस्पोरियासिस (Cyclosporiasis) तेजी से फैल रही है। अब तक यह संक्रमण 41 राज्यों में हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अमेरिका के इतिहास में इस बीमारी का सबसे बड़ा प्रकोप माना जा रहा है।

US Cyclosporiasis Outbreak: 7,000 से ज्यादा मामले, मरीजों की हालत गंभीर-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिशिगन राज्य में सबसे ज्यादा 7,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। मरीजों में तेज दस्त, पेट में ऐंठन और लगातार कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

US Cyclosporiasis Outbreak: दिन में 15 से 20 बार जाना पड़ रहा बाथरूम-

संक्रमित मरीज निक पाल्मिटर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह सामान्य दस्त है, लेकिन समय के साथ उनकी हालत बिगड़ती गई। उन्होंने बताया कि उन्हें दिन में 15 से 20 बार तक बाथरूम जाना पड़ रहा था और पेट दर्द असहनीय हो गया था। इसके बाद उन्हें आपातकालीन चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।

आइसबर्ग लेट्यूस पर जताया जा रहा शक-

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार, संक्रमण का पहला मामला 13 मई को सामने आया था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आइसबर्ग लेट्यूस (सलाद पत्ता) इस संक्रमण का संभावित स्रोत हो सकता है। हालांकि, महीनों की जांच के बाद भी बीमारी का वास्तविक स्रोत अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रेस्टोरेंट और रिटेल चेन ने हटाए खाद्य उत्पाद-

संक्रमण बढ़ने के बाद अमेरिका के कई बड़े रेस्टोरेंट और रिटेल स्टोर्स, जिनमें वॉलमार्ट, जैक इन द बॉक्स और टैको बेल शामिल हैं, ने एहतियात के तौर पर कुछ खाद्य उत्पादों को अपने स्टोर्स से हटा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

क्या है साइक्लोस्पोरियासिस-

साइक्लोस्पोरियासिस एक परजीवी (Cyclospora parasite) से होने वाली बीमारी है। यह आमतौर पर दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में लगातार दस्त, पेट में ऐंठन, मतली, कमजोरी और डिहाइड्रेशन शामिल हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी है

यह भी पढ़े- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

Ravneet Singh Resignation:

Ravneet Singh Resignation: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। बिट्टू भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं।

Ravneet Singh Resignation: कांग्रेस से शुरू हुआ सियासी सफर-

रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वह पहली बार 2009 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद चुने गए। इसके बाद 2014 और 2019 में पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से लगातार जीत दर्ज की। वर्ष 2017 में उन्होंने जलालाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल से हार गए। साल 2021 में उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस के नेता के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

Ravneet Singh Resignation: 2024 में बीजेपी का थामा दामन-

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें लुधियाना सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से हुआ। हालांकि वह चुनाव हार गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया। बाद में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया।

दो बार मिली जान से मारने की धमकी-

रवनीत सिंह बिट्टू को अपने राजनीतिक जीवन के दौरान दो बार जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। जनवरी 2021 में सिंघु सीमा पर आयोजित एक जनसभा के दौरान उन पर हमला किया गया था। वहीं 2023 में उन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

इस्तीफे के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं-

राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल उनके इस्तीफे की विस्तृत वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है

यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर, इस दिन होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर, इस दिन होगी परीक्षा

CG SET 2026:

CG SET 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor), ग्रंथपाल (Librarian) और क्रीड़ा अधिकारी (Sports Officer) बनने की इच्छा रखते हैं, वे CG SET-2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CG SET 2026: कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया-

राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) के लिए 18 से 20 अगस्त 2026 तक का अवसर दिया जाएगा।

CG SET 2026: कब होगी परीक्षा-

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर से लेकर 11: 15 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:00 से लेकर 4:15 बजे तक संचालित कराया जाएगा।पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल और दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।

नोट: परीक्षा में गलत उत्तर के लिए (Negative Marking)  नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क-

छत्तीसगढ़ SET-2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

सामान्य (General): ₹350

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹250

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST): ₹200

उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

घर बैठे ऐसे भरें CG SET 2026 का ऑनलाइन फॉर्म-

यदि आप CG SET-2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘Online Application’ विकल्प पर क्लिक करें।

अब ‘CG SET 2026 Online Form’ लिंक को चुनें।

मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें

यह भी पढ़े- इंस्टाग्राम में बिना डिलीट किए पुरानी पोस्ट का बदल सकेंगे बैकग्राउंड म्यूजिक, जानें तरीका

पेपर लीक पर सरकार का एक्शन शुरू, NTA में 47 अधिकारियों की नौकरी गई, अब पेपर लीक पर 10 साल तक सजा

Paper Leak: बड़ी कार्यवाही: NTA में 47 अधिकारियों की नौकरी गई make 16 ratio 9 photo for website according this headline'

Paper Leak: NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव की दिशा में कदम उठाए हैं। देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और परीक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि NTA के 47 अधिकारियों को … Read more