Karnataka accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग के हिरियूर तालुक में नेशनल हाइवे पर गोरलट्टू गांव के नजदीक बीती रात 2 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार लॉरी ने बेंगलुरु से गोकार्णा जा रही प्राइवेट बस को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।
इस बस में कई यात्री सवार थे। बताया जा रहा है हादसे में 22 लोग घायल हुए है और 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। घायल लोगों को हिरियूर और चित्रदुर्ग में मौजूद अस्पतालों में भेजा गया है।

टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग
जानकारी के अनुसार, हिरियूर से बेंगलुरु जा रही एक लॉरी के चालक द्वारा लापरवाही दिखाई गई। उसने तेज रफ्तार से सड़क का डिवाइडर पार कर लिया। जिसके बाद बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही एक स्लीपर बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद बस ने तेज आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। बस ने मौजूद कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए थे। हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे। हादसे में अब तक 10 से अधिक लोगों की जलकर मौत हो गई।

Karnataka accident: हादसे का वीडियो आया सामने
जिसके तुरंत बाद हादसे में घायल लोगों पास से अस्पताल ले जाया गया। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस पूरे हादसे का एक वीडियो में सामने आया है। इस वीडियो में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है और यह भी देखा जा गया कि बस में आग लगने के दौरान वहां स्थानीय लोग मौजूद थे।

बता दें, प्राइवेट बस का हादसे में ड्राइवर घायल हो गया है और फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इसी के साथ बस के कंडक्टर मोहम्मद सलीम को मामूली चोटें आई हैं। उसने हादसे के बारे में जानदार देते हुए कहां है कि ”मैं घटना के वक्त सो रहा था, तभी अचानक आवाज आई और खिड़की का शीशा टूट गया। जिसके बाद मैं बस से बाहर गिर गया था, इसके अलावा मुझे कुछ याद नहीं है। आगे क्या हुआ मुझे याद नहीं है। मेरे हाथों और पैरों में चोट लगी है। कुछ लोग मुझे अस्पताल लेकर आ गए थे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
Deeply saddened by the loss of lives due to a mishap in the Chitradurga district of Karnataka. Condolences to those who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each…
— PMO India (@PMOIndia) December 25, 2025
पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। प्रधानमंत्री राहत कोष से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”
यह भी पढे़ : अरावली को बचाने के लिए केंद्र का सबसे सख्त फैसला








