Home » मध्य प्रदेश » खंडवा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार आयशर पलटी, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

खंडवा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार आयशर पलटी, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Khandwa Truck Accident:
Spread the love

Khandwa Truck Accident: एमपी के खंडवा जिले में शुक्रवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुनासा चौकी क्षेत्र के डूडगांव के पास 40 लोगों से भरा तेज रफ्तार आयशर वाहन पलट गया। हादसे में 60 वर्षीय बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में से 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए सनावद और खंडवा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मामेरा से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री तलबड़िया गांव के रहने वाले थे और मामेरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ठुकरा देवला गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे के बाद खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

Khandwa Truck Accident: ओवरटेक के दौरान पलटा वाहन

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। सड़क से नीचे उतरते ही आयशर ट्रक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वाहन के नीचे दब गए और मदद के लिए चीखते रहे।

Khandwa Truck Accident: ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर निजी वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गई।

जांच जारी

पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। तकनीकी कारणों और चालक की स्थिति की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढे़ : वृंदावन में यमुना हादसा: पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 10 की मौत; कई लापता, रेस्क्यू जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments