Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर का जोश: नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री लोकेंद्र प्रताप ने भरी हुंकार

लखीमपुर का जोश: नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री लोकेंद्र प्रताप ने भरी हुंकार

Spread the love

Lakhimpur Kheri: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर स्थित सफेदाबाद में लखीमपुर खीरी जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता का ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व 144-मोहम्मदी विधानसभा के विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

सफेदाबाद में ‘लखीमपुर’ की धमक

सफेदाबाद में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह में लखीमपुर खीरी से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे। जैसे ही नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी वहां पहुंचे, पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “पंकज चौधरी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ अपने नए प्रदेश मुखिया का जोरदार अभिनंदन किया।

Lakhimpur Kheri: संगठन की मजबूती ही हमारी शक्ति

स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ता मित्रों को संबोधित करते हुए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह ने जोश भरा। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय पंकज चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी। लखीमपुर का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश अध्यक्ष जी का यह ऊर्जावान नेतृत्व आगामी चुनावों में विजय के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

राज्यमंत्री ने लखीमपुर जनपद से आए सभी सम्मानित कार्यकर्ता मित्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि जनपद में संगठन की जड़ें कितनी मजबूत हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उनका आभार जताया और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस स्वागत कार्यक्रम में मोहम्मदी विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों सहित लखीमपुर जनपद के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लखीमपुर की इस सक्रियता ने राजधानी की दहलीज पर जिले की मजबूत राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई है।

ये भी पढ़े… मोहम्मदी में परमिशन की आड़ में मिट्टी खनन का काला खेल! मोहम्मदी और पसगवां में नियमों को रौंद रहे डंपर, धूल से ढका आसमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments