Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर लेंबोर्गिनी हादसा: 90 घंटे बाद आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर लेंबोर्गिनी हादसा: 90 घंटे बाद आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

Lamborghini Case: चर्चित लेंबोर्गिनी हादसे में फरार चल रहे आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे छह बंगलिया रोड स्थित उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर की गई है।

घर से दबोचा गया आरोपी

ग्वालटोली थाने की पुलिस ने शिवम मिश्रा को छह बंगलिया रोड के पास उसके घर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से वह कानपुर में ही छिपा हुआ था।

Lamborghini Case: 90 घंटे से था फरार

हादसे के बाद आरोपी करीब 90 घंटे तक फरार रहा। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े… Bangladesh Election: बांग्लादेश में लोकतंत्र पर संकट? आवामी लीग ने चुनाव को बताया ‘मजाकिया’, अस्थिरता की दी चेतावनी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments