Home » बिज़नेस » सोना-चांदी में तेजी: 10 ग्राम गोल्ड 1.48 लाख पर, चांदी 2.34 लाख किलो पहुंची

सोना-चांदी में तेजी: 10 ग्राम गोल्ड 1.48 लाख पर, चांदी 2.34 लाख किलो पहुंची

Gold & silver price:
Gold & silver price:

Gold & silver price: इस बार सोने और चांदी के भाव में गजब के उछाल देखने को मिल रहे है आज भी भावों ने लम्बी छलांग लगाई 

धातुपुराना भावनया भावबढ़ोतरी
सोना (24 कैरेट / 10 ग्राम)₹1.47 लाख₹1.48 लाख₹2,291
चांदी (1 किलो)₹2.28 लाख₹2.34 लाख₹6,230

Gold & silver price: इस साल लगातार बढ़ रहे दाम

2026 में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल अब तक सोना करीब 15,704 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि चांदी 3,623 रुपए बढ़ी है। साल की शुरुआत में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1.48 लाख रुपए तक पहुंच गया है।

हालांकि, इस दौरान दोनों धातुओं ने अपने ऑलटाइम हाई भी बनाए थे। जनवरी में सोना 1.76 लाख रुपए और चांदी 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। इसके बाद वैश्विक तनाव के चलते कीमतों में गिरावट भी देखी गई थी।

Gold & silver price: कीमतों में बदलाव के पीछे कारण

सोना-चांदी के दाम कई कारणों से प्रभावित होते हैं, जिनमें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च, स्थानीय मांग और सप्लाई, ज्वेलर्स की खरीद कीमत और विभिन्न राज्यों में खपत शामिल हैं। खासकर दक्षिण भारत में अधिक खपत के कारण कीमतों पर असर पड़ता है।

Gold & silver price: सरकार का नया नियम

सरकार ने सोने-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। अब विदेश से गहने मंगाने के लिए विशेष लाइसेंस लेना होगा। यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है, जिससे बाजार में सप्लाई प्रभावित हो रही है और कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

खरीदारी करते समय रखें ये ध्यान

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें और खरीद से पहले कीमत को अलग-अलग स्रोतों से जरूर जांच लें। वहीं चांदी की शुद्धता पहचानने के लिए मैग्नेट, आइस और अन्य घरेलू तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढे़ : IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, महाशिवरात्रि के दिन लिया सात फेरे