Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा में गैस की किल्लत या सिर्फ अफवाह? जिला अधिकारी ने बताई सच्चाई…

नोएडा में गैस की किल्लत या सिर्फ अफवाह? जिला अधिकारी ने बताई सच्चाई…

नोएडा में गैस की किल्लत

LPG Crisis: गौतमबुद्ध नगर जिले के उपभोक्ता अब गैस सिलेंडर बुकिंग के चलते परेशान हैं। कई लोगों ने शिकायत की है कि दिए गए मोबाइल नंबरों पर कॉल करने पर लाइन व्यस्त आती है या कनेक्शन ही नहीं हो पाता। इससे लोगों में यह डर और भ्रम फैल गया है कि कहीं गैस की आपूर्ति में कमी तो नहीं हो गई। जिला आपूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने स्पष्ट किया कि गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही है और कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि बुकिंग नंबर कभी-कभी सर्वर पर अधिक दबाव की वजह से व्यस्त हो जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा होती है। जिसको देखते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराएं नहीं और गैस बुकिंग के लिए डिजिटल विकल्पों का इस्तेमाल करें।

गैस बुकिंग के आसान विकल्प

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता अब घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए गैस कंपनियों ने कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं:

व्हाट्सएप: 7588888824

मिस्ड कॉल: 8454955555

SMS/IVRS: 7718955555

इसके अलावा मोबाइल एप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी बुकिंग संभव है। इन सभी माध्यमों से उपभोक्ता अपनी बुकिंग दर्ज कर सकते हैं और सिलेंडर की स्थिति जान सकते हैं।

LPG Crisis: एजेंसी और गोदाम के बाहर लंबी कतारें

हालांकि डिजिटल विकल्प मौजूद हैं, लेकिन गौतमबुद्ध नगर में पिछले दो दिनों से कई जगह गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। जिला अधिकारी स्मृति गौतम के अनुसार, इनमें अधिकांश लोग वे हैं जिनके पास पर्याप्त गैस कनेक्शन नहीं है और वे ब्लैक में सिलेंडर लेने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं नोएडा के सेक्टर-18 में भी लोग सिलेंडर न मिलने पर हंगामा कर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एजेंसी संचालक का कहना है कि ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिनके पास उनका कनेक्शन नहीं है।

ये भी पढ़े… हापुड़ में ‘रिहान अहमद’ घर में कर रहा था सिलेंडर की कालाबाजारी, छापेमारी में योगी की पुलिस ने तोड़ी कमर, कई सिलेंडर बरामद