Home » उत्तर प्रदेश » माघ मेला 2026: सीएम योगी ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, दिया सनातन परंपरा का संदेश

माघ मेला 2026: सीएम योगी ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, दिया सनातन परंपरा का संदेश

Magh Mela 2026

Magh Mela 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेला-2026 के दौरान प्रयागराज पहुंचकर गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना की। सीएम योगी के इस धार्मिक अनुष्ठान को आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रति उनके समर्पण का संदेश माना जा रहा है।

स्नान पर्वों की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माघ मेले में आने वाले प्रमुख स्नान पर्वों की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

Magh Mela 2026: गंगा पूजन के बाद संतों से करेंगे संवाद

गंगा स्नान और पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी सत्तू बाबा के पंडाल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे श्री जगद्गुरु रामानंदाचार्य के प्रकटोत्सव समारोह में भी भाग लेंगे, जहां बड़ी संख्या में साधु-संत पहले से मौजूद हैं।

रामानंदाचार्य जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीएम योगी रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान वे संत समाज और धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

Magh Mela 2026: राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का भी करेंगे दौरा

प्रयागराज प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का भी दौरा करेंगे। यहां वे शैक्षणिक गतिविधियों और विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। 44 दिनों तक चलने वाला माघ मेला 2026 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के शुभ स्नान के साथ शुरू हुआ था। मेला 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ संपन्न होगा।

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व

इस वर्ष माघ मेले में कुल छह मुख्य स्नान पर्व होंगे- 14 जनवरी: मकर संक्रांति, 18 जनवरी: मौनी अमावस्या, 23 जनवरी: बसंत पंचमी, 1 फरवरी: माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी: महाशिवरात्रि के दिन शाही स्नान है और इसके बाद माघ मेला का खत्म हो जाएगा ।

आस्था और संस्कृति का शाश्वत केंद्र प्रयागराज

माघ मेला-2026 की भव्य शुरुआत ने एक बार फिर प्रयागराज को आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा के शाश्वत केंद्र के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी ने मेले के आध्यात्मिक महत्व को और भी मजबूत किया है

 

ये भी पढ़े… यूएलसी घोटाले में फडणवीस और शिंदे को फंसाने की साजिश! पूर्व डीजीपी की रिपोर्ट से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल