Maharashtra news: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ऑटो किराए को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सड़क पर धक्का दे दिया, जिससे महिला के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या हुआ पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार को हुई। 62 वर्षीय रिजा जोसेफ अपने रिश्तेदारों के साथ कस्तूरी प्लाजा, डोंबिवली से दावड़ी स्थित अपने घर लौट रही थीं। ऑटो चालक से यात्रा शुरू करने से पहले किराया 120 रुपये तय किया गया था। लेकिन गंतव्य तक पहुँचने पर चालक ने अचानक 160 रुपये मांगने शुरू कर दिए। विवाद के बाद महिला ने बढ़ी हुई राशि का भुगतान कर दिया, लेकिन चालक का गुस्सा कम नहीं हुआ।
Maharashtra news: बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना
पुलिस ने बताया कि किराया देने के बावजूद चालक ने महिला पर आरोप लगाना शुरू कर दिया कि उन्होंने दूरी के बारे में झूठ बोला है और अपशब्द भी कहे। जब महिला के रिश्तेदारों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो चालक ने मारपीट शुरू कर दी। रिजा जोसेफ जब अपने रिश्तेदार को बचाने के लिए आगे आईं, तो आरोपी ने उन्हें इतना जोर से धक्का दिया कि वह फुटपाथ पर गिर गईं। इस घटना में उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
Maharashtra news: पीड़िता के बयान के आधार पर मनपाड़ा पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, रिजा जोसेफ को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़े: राहुल गांधी पर एक्शन की मांग तेज, निशिकांत दुबे ने स्पीकर को लिखा पत्र






