Manipur Violence: मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ऐसी तनावपूर्ण स्थिति से जल्द निपटने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के प्रमुख ने अपने सुरक्षा बलों को जरूरत के हिसाब से कार्रवाई करने की पूरी छूट दी है।एक भाषण में सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल जीपी सिंह को यह कहते सुना गया है कि “जरूरत पड़ने पर गोली चलाने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।” उनके इस बयान के कारण भाषण वायरल हो गया।
मणिपुर दौरे पर पहुंचे अधिकारी, हालात का लिया जायजा

आगे जीपी सिंह कहते हैं, “अगर हम इस गोली का इस्तेमाल उपद्रवियों पर नहीं करेंगे तो सरकार ने हमें जरूरी हथियार, गोला-बारूद किस पर इस्तेमाल करने के लिए दिए हैं? जब तक मैं डायरेक्टर जनरल के पद पर विराजमान हूं, हर वक्त जायज कार्रवाई का ध्यान रखा जाएगा। सभी को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करनी चाहिए क्योंकि ड्यूटी सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि हमारा परम धर्म है। टेंशन न लें, मेरी नजर हर चीज पर है।”
Manipur Violence: कानून-व्यवस्था बहाल करने पर प्रशासन का पूरा फोकस
राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए जीपी सिंह ने मणिपुर का दौरा किया, जहां तीन साल पहले हुई जातीय हिंसा अभी तक शांत नहीं हुई है। दौरे के दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों को नागरिक इलाकों में घूम रहे हथियारबंद उपद्रवियों को बेअसर करने का निर्देश दिया।
Written by- Adarsh Kathane
ये भी पढ़े…नेपाल सीमा पर STF की बड़ी कार्रवाई, तृणमूल के पूर्व उम्मीदवार जहांगीर खान गिरफ्तार








