Mathura Bus Hadsa: अभी वृन्दावन में हुए नाव हादसे के जख्म भरे न थे कि जिसके बाद अब यह बड़ा हादसा मथुरा में हो गया है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई, जिससे 31 लोग घायल हो गए। बस नोएडा से दरभंगा (बिहार) जा रही थी और उसमें करीब 100 यात्री सवार थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन: शीशे तोड़कर बचाई गई जानें
हादसे के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस और सरकारी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बस (BR02PC2291) को हटवाकर यातायात भी सुचारु करा दिया है।
Mathura Bus Hadsa: तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खोने के कारण पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Mathura Bus Hadsa: घायल यात्रियों में शामिल लोग
हादसे में बिहार के मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के यात्री घायल हुए हैं, जिनमें नीलम, सोजन, आरती, रीना, सावित्री, पार्वती, अंजली, आयुष कुमार, सपना, मोनिका, वैश्नवी, रुबी, ऋतु, राधा, पिंकी, जयंती, सोनू, सोनी, सेंटि कुमारी, सुभाष कुमार, राधिका, सीता, अनीता, गायत्री, संतोषी, कुंवर कुमार, ब्रज कुमार, रामकृपाल झा, सचिन, रोहित मिश्रा और सुरेंद्र राय शामिल हैं।
पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
इससे पहले वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद लगातार शव बरामद किए जा रहे हैं और तीन लोग अब भी लापता हैं। नौकाविहार के दौरान नाव पलटने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 22 लोगों को बचा लिया गया था।

यह भी पढ़े : AI पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: न्यायिक सोच पर हावी न हों डिजिटल टूल्स








