ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में पशु चोर गिरोह का पुलिस से आमना-सामना, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 4 गिरफ्तार

मेरठ में पशु चोर गिरोह का पुलिस से आमना-सामना, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 4 गिरफ्तार

चोर गिरोह का पुलिस से आमना-सामना

Meerut News: मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और पशु चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चोरी की गई भैंस-कटिया, बोलेरो पिकअप और कई अवैध हथियार बरामद किए हैं।

चोरी की भैंस और कटिया बरामद

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार देर रात किठौर साईफन चौकी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर गश्त के दौरान चार पशु चोरों इमरान पुत्र रहीसुल, साजिद पुत्र वसीरुद्दीन, फुरकान पुत्र शमसुद्दीन और साजिद पुत्र उम्मीद को हिरासत में लिया गया। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने हाल ही में हुई एक पशु चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके छिपाए गए ठिकाने से चोरी की हुई भैंस और कटिया बरामद की। इसके बाद पुलिस उन्हें अवैध हथियारों की तलाश में शाहजहांपुर नहर पटरी स्थित कैंची पुल के पास लेकर गई जहां अचानक इमरान और साजिद ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

Meerut News: जवाबी कार्रवाई में लगी गोली 

जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने अन्य दो साथियों को भागने से पहले पकड़ लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से बोलेरो पिकअप, रस्सी, डंडे, चाकू, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है इमरान पर 4, साजिद (वसीरुद्दीन) पर 5 तथा साजिद (उम्मीद) और फुरकान पर भी 5-5 मुकदमे दर्ज हैं।

मामले में एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में पशु चोरी की वारदातों में सक्रिय था। हाल ही में 27 नवंबर की रात इन्होंने ग्राम असीलपुर निवासी आसिफ के घर से भैंस चोरी की थी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Report By: यश मित्तल 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल