Breaking News
Home » Breaking News » सोशल मीडिया पर छाया ‘Melody’ का जादू, कृति खरबंदा की पोस्ट हुई वायरल!

सोशल मीडिया पर छाया ‘Melody’ का जादू, कृति खरबंदा की पोस्ट हुई वायरल!

Melodi Trend News: सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से जुड़ा ‘Melodi’ ट्रेंड जमकर वायरल हो रहा है। अब इस मजेदार इंटरनेट ट्रेंड में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा भी शामिल हो गई हैं।

बुधवार को कृति ने इंस्टाग्राम पर ब्राउन रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसका रंग मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी से मिलता-जुलता नजर आया। अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ मजेदार कैप्शन लिखते हुए कहा, “ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?”

फैंस को पसंद आया अभिनेत्री का अंदाज

कृति खरबंदा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनके इस मजेदार अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे ‘Melodi Trend’ का सबसे मजेदार पोस्ट भी बताया।

Melodi Trend News: कैसे शुरू हुआ ‘Melodi’ ट्रेंड?

‘मेलोडी’ शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल दोनों नेताओं के बीच वैश्विक मंचों पर हुई दोस्ताना बातचीत और मुलाकातों को लेकर करते हैं।

इस ट्रेंड को और ज्यादा रफ्तार तब मिली, जब इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी ने जियोर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

कूटनीति के साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह ट्रेंड सिर्फ मजेदार मीम्स तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और इटली के बीच मजबूत होते रिश्तों और कूटनीतिक साझेदारी की भी झलक दिखाता है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

Melodi Trend News: हालिया फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं कृति

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति खरबंदा हाल ही में राणा नायडू के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। इसके अलावा वह हाल ही मेंहाउसफुल 5 में भी दिखाई दीं, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन समेत कई बड़े सितारे शामिल हैं

ये भी पढ़े… राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, बोले- ‘आर्थिक तूफान सर पर और PM इटली में टॉफी बांट रहे’

ट्रेंडिंग न्यूज़