Meta Controversy: बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों के विवाद के बाद भारत सरकार की फटकार के बाद Meta ने Instagram और Facebook पर बड़ा एक्शन लिया है। कंपनी ने करोड़ों पोस्ट हटा दिए और लाखों अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं।कुछ दिन पहले Instagram पर CSAM को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन दिखने की रिपोर्ट आई थी। इस पर IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नाराजगी जताई और MeitY ने Meta से जवाब मांगा। इसके बाद कंपनी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
Meta का आधिकारिक बयान
Meta ने ब्लॉग में कहा कि हम इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हैं। यह हमारी नीतियों का सीधा उल्लंघन है। मामला सार्वजनिक होने से पहले ही हमने कई विज्ञापन और अकाउंट ब्लॉक कर दिए थे। जांच के बाद और पोस्ट हटाए गए और संदिग्ध URL भी ब्लॉक किए गए। कंपनी ने पिछले साल का डेटा भी साझा किया। इसके मुताबिक 40 लाख Instagram और Facebook अकाउंट बंद किए गए और 3.6 करोड़ पोस्ट हटाए गए। Meta ने उन आरोपों को भी खारिज किया कि उसका एड सिस्टम जानबूझकर गलत लोगों को टारगेट करता है।
Meta Controversy: सुरक्षा के लिए नए कदम
Meta ने AI डिटेक्शन सिस्टम को अपग्रेड किया है। नया सिस्टम अब 98 फीसदी इंटरनेट यूजर्स की भाषाओं को कवर करेगा। पहले यह सिर्फ 80 भाषाओं तक सीमित था। साथ ही किशोर यूजर्स के लिए सुरक्षा फीचर्स बढ़ाए गए हैं।सरकार ने साफ किया है कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। Meta ने भी भरोसा दिलाया कि वह नीतियों को लगातार अपडेट करेगा।
ये भी पढ़ें…सीएम योगी आज वाराणसी-चित्रकूट दौरे पर, 951 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात







