MOHAN YADAV: मध्य प्रदेश में भारत रत्न बी.आर अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सद्भाव और समरसता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबासाहेब को नमन करते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया।
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित बी.आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश में समता, न्याय और समान अधिकारों की नींव रखी। उनका योगदान आधुनिक भारत की आधारशिला है।
MOHAN YADAV: समाज कल्याण के कार्यों को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि बी.आर अंबेडकर के समाज सुधार और कल्याण के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी न्याय और समानता की विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने डॉ. अंबेडकर नगर (महू) पहुंचकर बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रेरणादायक बताया।
MOHAN YADAV: प्रदेशभर में हुए कार्यक्रम
अंबेडकर जयंती के मौके पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभात फेरियां निकाली गईं, प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर पूरे प्रदेश में उनके विचारों को याद करते हुए समानता, न्याय और सामाजिक एकता का संकल्प दोहराया गया।
ये भी पढ़े… भारतीय रेल का बड़ा तोहफा, अनारक्षित टिकट पर यात्रियों को मिलेगी 3 प्रतिशत की सीधी छूट








