Monday BO Collection: रविवार की शानदार कमाई के बाद अब सभी की नजरें सोमवार यानी 20 जुलाई के बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं। वीकेंड खत्म होने के बाद फिल्मों के लिए मंडे टेस्ट सबसे अहम माना जाता है। इस बार सिनेमाघरों में क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, अजय देवगन की ‘धमाल 4’ और दूसरी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि वीकडे की शुरुआत में कौन-सी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है।
‘द ओडिसी’ ने मंडे को भी दिखाई दमदार पकड़
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भारत में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 17.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद वीकेंड में जबरदस्त उछाल दिखाया। शनिवार को 22 करोड़ और रविवार को 21.90 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद अब सोमवार को भी इसकी रफ्तार बनी हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को शाम 4 बजे तक 3.51 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 64.81 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी 34.9 प्रतिशत दर्ज की जा रही है, जो वीकडे के हिसाब से काफी अच्छी मानी जा रही है।
Monday BO Collection: दूसरे मंडे भी ‘धमाल 4’ की कमाई जारी
अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 10.25 करोड़ और रविवार को 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब दूसरे सोमवार को भी फिल्म की कमाई जारी है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक शाम 4 बजे तक फिल्म ने 0.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 125.09 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि ऑक्यूपेंसी 9 प्रतिशत रही है, लेकिन दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का 125 करोड़ क्लब में पहुंचना इसके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है।
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में किसका पलड़ा भारी?
सोमवार के शुरुआती रुझानों में ‘द ओडिसी’ कमाई और ऑक्यूपेंसी, दोनों मामलों में आगे दिखाई दे रही है। वहीं ‘धमाल 4’ दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है और 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब सभी की नजर शाम और रात के शोज पर रहेगी, क्योंकि अंतिम आंकड़ों के बाद दोनों फिल्मों के कलेक्शन में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़े…..त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का पुलिस मुख्यालय में मिला शव, सर्विस पिस्टल से गोली चलने की आशंका








