Home » उत्तर प्रदेश » IAS अफसर के संकल्प को सुनकर क्यों चौंके देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?

IAS अफसर के संकल्प को सुनकर क्यों चौंके देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?

Moradabad News
Spread the love

Moradabad News: नगर निगम मुरादाबाद की टीम ने आज मंगलवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की और निर्माणाधीन त्रिशूल रक्षा संग्रहालय के उद्घाटन के लिए निमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल, कमिश्नर आंजनेय सिंह, आईएएस और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, आईएएस भी मौजूद रहे।

उद्घाटन तक अपनी दाढ़ी न बनाने का संकल्प

भेंटवार्ता के दौरान कमिश्नर आंजनेय सिंह ने रक्षा मंत्री को बताया कि नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने संग्रहालय को तेजी से पूरा करने और उद्घाटन तक अपनी दाढ़ी न बनाने का संकल्प लिया है। इस कार्य के प्रति ऐसे समर्पण को सुनकर रक्षा मंत्री ने इसकी सराहना की और महापौर विनोद अग्रवाल से उद्घाटन के दिन नाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Moradabad News: ऐतिहासिक कायाकल्प का प्रेजेंटेशन

नगर निगम की टीम ने रक्षा मंत्री को दीपोत्सव ड्रोन शो के दौरान दिखाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के इलेक्ट्रॉनिक फ्रेम और नगर निगम का वार्षिक कैलेंडर भी भेंट किया। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर फ्रेम पर विशेष हर्ष व्यक्त किया। महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास और सांस्कृतिक कार्यों के बारे में रक्षा मंत्री को जानकारी दी। कमिश्नर आंजनेय सिंह ने त्रिशूल रक्षा संग्रहालय, संविधान वाटिका, हनुमान वाटिका और राणा सांगा स्मारक समेत मुरादाबाद में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद थीम पर नगर निगम द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कायाकल्प का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया, जिस पर रक्षा मंत्री ने उच्च स्तर पर इसकी चर्चा होने की जानकारी देते हुए सराहना की।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने संग्रहालय के महत्व और 19 फरवरी को उद्घाटन करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि यह दिन नौसेना के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती होने के कारण विशेष महत्व रखता है। रक्षा मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहर्ष सहमति व्यक्त की। इस भेंटवार्ता में नगर निगम मुरादाबाद की पूरी टीम के समर्पण और कार्य के प्रति उत्साह की रक्षा मंत्री द्वारा खुले तौर पर प्रशंसा की गई और उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं।

Report By: BP Upadhyay

ये भी पढ़े… योगी राज में मुरादाबाद से सनसनीखेज आरोप, मस्जिद के चंदे से 20 लाख का लालच फिर नाबालिग से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments