Home » उत्तर प्रदेश » पीतल व्यापारी की बेटी ने प्रेमी संग रची अपने ही घर में 1.20 करोड़ की लूट की साजिश, पांच आरोपी किया गिरफ्तार

पीतल व्यापारी की बेटी ने प्रेमी संग रची अपने ही घर में 1.20 करोड़ की लूट की साजिश, पांच आरोपी किया गिरफ्तार

Moradabad Robbery: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पीतल व्यापारी की बेटी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने ही घर में बड़ी डकैती की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला लग्जरी और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने की चाह से जुड़ा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र में हुई इस 1.20 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें व्यापारी की बेटी भी शामिल है।

परिवार को बंधक बनाकर की गई लूट

यह वारदात अकबर कंपाउंड इलाके में रहने वाले पीतल व्यापारी मोहम्मद इमरान के घर पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने करीब 1.20 करोड़ रुपये नकद और लगभग 6 तोला सोने के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

Moradabad Robbery: मुरादाबाद डकैती कांड
मुरादाबाद डकैती कांड

Moradabad Robbery: जांच में बेटी की भूमिका आई सामने

जांच के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिससे इस पूरे मामले की परतें खुलने लगीं। पुलिस का कहना है कि व्यापारी की बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद वारसी को घर में रखी नकदी की पूरी जानकारी दी थी। इसी जानकारी के आधार पर डकैती की योजना बनाई गई और उसे अंजाम दिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 47.24 लाख रुपये नकद, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं। बाकी लूटी गई रकम की तलाश अभी जारी है।

पांच आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अरीबा, अरशद वारसी, रवि कुमार, निक्की और कुलदीप के रूप में हुई है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि उनका मकसद जल्दी अमीर बनना और आरामदायक जीवन जीना था। पुलिस अब उनसे बाकी लूटी गई रकम की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें…तेल कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, प्रति लीटर ₹3 महंगा हुआ ईंधन, जानिए नए रेट