Home » मध्य प्रदेश » बैतूल बना राजनीति का केंद्र! खंडेलवाल ने पदयात्रा को दी हरी झंडी, भीड़ ने चौंकाया

बैतूल बना राजनीति का केंद्र! खंडेलवाल ने पदयात्रा को दी हरी झंडी, भीड़ ने चौंकाया

MP NEWS: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल जिला कार्यालय में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित किया और महिला पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों को प्रमुखता से रखा।

‘नारी शक्ति वंदन’ कानून से मिलेगा अधिकार

अपने संबोधन में खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘नारी शक्ति वंदन’ कानून लाया गया है, जिसके माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया है।

MP NEWS: महिलाओं के अधिकारों का विरोध, समाज के लिए घातक

उन्होंने कहा कि जिस समाज और राष्ट्र ने महिलाओं को अधिकारों से वंचित किया, वह समाप्त हो गए। उनके अनुसार, विपक्ष द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम का विरोध देश की आधी आबादी का अपमान है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और देश की महिलाएं इस अपमान का जवाब देंगी।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार के प्रयास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, पीएम आवास योजना, नल-जल योजना और मुद्रा योजना जैसी पहलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया है। साथ ही तीन तलाक समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया गया है।

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: महिला आक्रोश से जागेगा समाज

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और यह आक्रोश समाज में व्यापक जागृति लाएगा। महिला पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव और घर-घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

सम्मेलन से पहले आयोजित बैठक में खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निष्ठा और समर्पण में निहित है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़े… दिल्ली-टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट में मचा हड़कंप, इंजन फेल और धुआं उठा, 232 यात्री सुरक्षित निकाले गए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments