ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » सीएम ने सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ बहनों को भेजा शगुन, खंडवा को मिली 609 करोड़ की विकास संजीवनी

सीएम ने सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ बहनों को भेजा शगुन, खंडवा को मिली 609 करोड़ की विकास संजीवनी

Mp News: शनिवार को निमाड़ अंचल का प्रमुख केंद्र खंडवा, विधानसभा क्षेत्र पंधाना में महिला सशक्तिकरण और विकास की एक नई इबारत लिखी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है।

विकास कार्यों की झड़ी, 609 करोड़ की सौगात

लाड़ली बहनों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 609 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें, पुल-पुलिया, पेयजल योजनाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। ये कार्य आने वाले समय में निमाड़ के विकास को नई दिशा देंगे।

Mp News: उमड़ा जनसैलाब, व्यवस्थाएं पड़ीं बौनी

सीएम के आगमन और लाड़ली बहना सम्मेलन को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंडाल पूरी तरह भर गया और बैठने की जगह कम पड़ गई। इसके बावजूद मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था—कई महिलाएं सिर पर कुर्सियां रखकर भीड़ को पार करती हुई आगे बढ़ीं और जहां जगह मिली, वहीं बैठ गईं।

सीएम का संदेश: बंद नहीं होगी कोई योजना

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के कयासों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि लाड़ली बहना समेत कोई भी जनहितैषी योजना बंद नहीं होगी, बल्कि उनका और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने खंडवा की जनता को भरोसा दिलाया कि विकास के मामले में निमाड़ को कभी पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।

ये भी पढ़े… फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत दौरा: मोदी से करेंगे अहम बैठक

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल