Mp news: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
यह सनसनीखेज घटना सगरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दीपक मिश्रा ने अपनी पत्नी शिखा मिश्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद की वजह पति के किसी दूसरी महिला से संबंध बताए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
Mp news: 9 साल की बेटी बनी घटना की गवाह
घटना के समय उनकी 9 वर्षीय बेटी दिशा मिश्रा घर पर ही मौजूद थी। उसने ही इस खौफनाक वारदात की जानकारी अपने ननिहाल पक्ष को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शिखा को अस्पताल पहुंचाया।
Mp news: पहले से रची गई थी साजिश?
परिजनों का कहना है कि आरोपी दीपक मिश्रा नशे का आदी है और घटना वाले दिन भी शराब के नशे में था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह अपने साथ पहले से ही बैग में चाकू लेकर आया था, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसने हत्या की योजना पहले ही बना ली थी।
10 दिन पहले ही वापस लाया था घर
बताया जा रहा है कि शिखा मिश्रा कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। करीब 10 दिन पहले ही आरोपी उसे मनाकर वापस घर लाया था, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ और आखिरकार यह दर्दनाक घटना हो गई।
पुलिस की कार्रवाई जारी
Mp news: घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले में एसडीओपी उदित मिश्रा ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का ‘CyHawk 4.0’ ऑपरेशन: साइबर ठगों पर बड़ा शिकंजा, 500 से ज्यादा केस दर्ज








