Home » मध्य प्रदेश » पन्ना में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसा, 5 मजदूरों की मौत

पन्ना में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसा, 5 मजदूरों की मौत

MP NEWS: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बिहारपुरवा गांव में निर्माणाधीन कुएं का हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे उसमें काम कर रहे मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

काम के दौरान अचानक धंसी मिट्टी

जानकारी के मुताबिक, गांव में एक निजी कुएं का निर्माण कार्य चल रहा था। कई मजदूर कुएं के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे मलबे में दब गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

MP NEWS: एक ही परिवार के थे मजदूर

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर एक ही यादव परिवार के सदस्य थे और लंबे समय से कुआं खोदने का काम करते थे। रेस्क्यू टीम ने शुरुआती चरण में दो शव बाहर निकाले, जबकि बाद में अन्य मजदूरों को निकालने का अभियान जारी रखा गया।

जेसीबी से हटाया गया मलबा

प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे गांव में मातम का माहौल है।फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़े… राजस्थान में बोले अमित शाह- ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF के जवानों ने पाकिस्तान को दिया था मुंहतोड़ जवाब’