Home » मध्य प्रदेश » भाई मानती थी, उसी ने तोड़ा भरोसा! खंडवा में युवती ने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

भाई मानती थी, उसी ने तोड़ा भरोसा! खंडवा में युवती ने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Mp news: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिपलोद थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने अपने 30 वर्षीय चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

भाई से बढ़कर करती थी भरोसा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को अपने सगे भाई से भी ज्यादा मानती थी। पारिवारिक रिश्ते होने के कारण आरोपी का घर में अक्सर आना-जाना रहता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने युवती के साथ गलत हरकत की। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके विश्वास को तोड़ते हुए उसके साथ जबरदस्ती की।

Mp news: घर में अकेली थी, तब हुई वारदात

शिकायत के अनुसार, करीब एक महीने पहले उसकी मां किसी काम से इंदौर गई हुई थी। इसी दौरान घर में अकेली मौजूद युवती के साथ आरोपी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि पहली घटना के बाद आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा। डर और सामाजिक बदनामी के कारण वह लंबे समय तक किसी को इस बारे में नहीं बता सकी।

Mp news: मां को बताई आपबीती, पहुंचा मामला थाने

मानसिक तनाव बढ़ने पर युवती ने आखिरकार अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर परिवार स्तब्ध रह गया। इसके बाद परिजन युवती को लेकर पिपलोद थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Mp news: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद परिवार और स्थानीय लोग भी हैरान हैं।

 

 

ये भी पढ़े: इश्क से बदलेगा देश! पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, CJP पर भी साधा निशाना