Mukhtar Abbas Naqvi: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने एआई समिट को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि उसकी “बुद्धि काम नहीं कर रही” और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी उसकी मदद नहीं कर सकता।
मोदी नेतृत्व और डिजिटल इंडिया की तारीफ
नकवी ने कहा कि पिछले 11–12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई साहसिक और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने दावा किया कि सुशासन और डिजिटल इंडिया के कारण भारत तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ा है, जबकि कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है।
Mukhtar Abbas Naqvi: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ विवाद पर भी दिया बयान
भाजपा नेता ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि फिल्में व्यावसायिक होती हैं, लेकिन जब उनका विरोध होता है तो संदेह पैदा होता है कि कहीं किसी की गलतियां उजागर होने का डर तो नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के साथ धोखा करने वालों को अंततः जवाब देना ही पड़ता है।
Mukhtar Abbas Naqvi: जनता से धोखा करने वालों को देना होगा हिसाब
नकवी ने कहा कि बिना पारदर्शी स्रोत के खर्च और राजनीतिक अनियमितताओं पर जनता जवाब मांगती है और लोकतंत्र में जवाबदेही जरूरी है।
यह भी पढे़ : 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे टोल पर कैश पेमेंट बंद करने की तैयारी, पूरी तरह डिजिटल सिस्टम लागू करने की योजना






