Breaking News
Home » महाराष्ट्र » मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 24 महिलाओं से 37 करोड़ का सोना बरामद

मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 24 महिलाओं से 37 करोड़ का सोना बरामद

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा
Spread the love

Mumbai Gold Smuggling: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इस मामले में 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, इनके पास से कुल 29.37 किलोग्राम सोनाबरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 37.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा

गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई

डीआरआई के अधिकारियों को पहले से जानकारी मिली थी कि केन्या के नैरोबी से आने वाली कुछ महिलाएं अपने साथ बड़ी मात्रा में सोना छिपाकर भारत ला रही हैं। इसी सूचना के आधार पर अधिकारियों ने कार्रवाई की और नैरोबी से मुंबई पहुंची 24 विदेशी महिलाओं को एयरपोर्ट पर रोककर जांच की।जांच के दौरान उनके बैग और कपड़ों की तलाशी ली गई। इस दौरान 25.10 किलोग्राम सोने की ईंटें और 4.27 किलोग्राम सोने के आभूषणबरामद किए गए।

‘ऑपरेशन धाहाबू ब्लिट्ज’ के तहत कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट ने बुधवार को ‘ऑपरेशन धाहाबू ब्लिट्ज’ के तहत की। अधिकारियों के मुताबिक, इसे इस साल मुंबई एयरपोर्ट पर हुई सबसे बड़ी जब्ती कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।गौरतलब है कि ‘धाहाबू’ शब्द स्वाहिली भाषा का है, जिसका अर्थ होता है सोना।

Mumbai Gold Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा

Mumbai Gold Smuggling: तस्करी गिरोह की तलाश जारी

अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि इन महिलाओं को सोना छिपाने और सुरक्षा जांच से बचने के तरीके सिखाए गए थे। इससे साफ संकेत मिलता है कि इसके पीछे कोई संगठित तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है।

फिलहाल एजेंसियां इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं गिरफ्तार की गई सभी महिलाओं को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़े: आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी पहुंचे दिल्ली

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments