Home » पश्चिम बंगाल » Nadia BJP Incident: तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत से नदिया में सनसनी, भाजपा और तृणमूल आमने-सामने

Nadia BJP Incident: तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत से नदिया में सनसनी, भाजपा और तृणमूल आमने-सामने

भाजपा नेतृत्व की अस्पताल में श्रद्धांजलि

Nadia BJP Incident: नदिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने से पहले ट्रेन से कुचलकर मृत हुए तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए नदिया के शक्तिनगर जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार।

Nadia BJP Incident: तृणमूल युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

पोस्टमार्टम के बाद, तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं के शवों को एंबुलेंस से मुर्शिदाबाद ले जाने से पहले भाजपा नेतृत्व ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी को घेरकर “गो बैक” के नारे लगाए। जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू की, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई।

Nadia BJP Incident: भाजपा नेतृत्व की अस्पताल में श्रद्धांजलि
भाजपा नेतृत्व की अस्पताल में श्रद्धांजलि

भाजपा और तृणमूल के बीच नारेबाजी और बहस

तृणमूल युवा कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा एक ओर मतुआ और नमःशूद्र समुदाय के नाम एसआईआर सूची से काट रही है, और दूसरी ओर आज मतुआगढ़ में उन्हीं लोगों को लेकर राजनीति कर रही है। उनका कहना है कि भाजपा के पास नदिया जिले के लोगों को जुटाने की क्षमता नहीं है, इसलिए बाहर के जिलों से लोग लाकर सभा भरने की कोशिश की गई, जिसके कारण तीन गरीब लोगों की जान चली गई। इसी विरोध में अस्पताल परिसर में यह प्रदर्शन किया गया।

युवा तृणमूल कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि शुभेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार के साथ मौजूद सीआरपीएफ ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और उनकी मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया।

शोक और तनाव: पुलिस ने काबू पाया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस प्रदर्शन को “निम्न स्तर की राजनीति” करार दिया। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी तृणमूल कांग्रेस की कड़ी आलोचना की।

जहां तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत से मुर्शिदाबाद में शोक का माहौल है, वहीं तृणमूल युवा कांग्रेस की नारेबाजी के कारण अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत की।

Report By: Pijush