Naman Dhir 173 Runs: मुंबई इंडियंस के ताबड़तोड़ बल्लेबाज नमन धीर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में नमन धीर ने मोहाली किंग्स के खिलाफ 173 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी ने यह साफ संदेश दे दिया है कि आने वाले समय में कोई भी बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट में व्यक्तिगत दोहरा शतक ठोक सकता है। एक समय पर नमन धीर की 173 रनों की पारी ने यूनिवर्सल बॉस (क्रिस गेल) के रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया था। हालांकि, नमन क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए। वह 173 रनों की पारी पर आयुष गोयल की गेंद पर आउट हो गए और दो रन रहते क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड से चूक गए।
Naman Dhir 173 Runs: नमन धीर ने ठोके 16 चौके और 12 छक्के-
173 रनों की तूफानी पारी बनाने में नमन धीर ने 64 गेंदों का सहारा लिया। बल्लेबाजी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 270.31 का रहा। बाउंड्री की बात करें तो इस ऐतिहासिक पारी को बनाने में नमन धीर ने 16 चौके और 12 ताबड़तोड़ छक्के लगाए। इसके अलावा, 12 ताबड़तोड़ छक्कों के साथ शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नमन धीर शीर्ष स्थान पर हैं।
Naman Dhir 173 Runs: अमृतसर सूरमास ने बनाया 279 का विशाल स्कोर-
नमन धीर की 173 रनों की ऐतिहासिक पारी की वजह से अमृतसर सूरमास ने अपने 20 ओवरों में 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर को हासिल करने में अहम भूमिका जश्नप्रीत सिंह ने भी निभाई। उन्होंने 41 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को और मजबूत किया। वहीं, लक्ष्य की बात करें तो 280 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहाली किंग्स की टीम मात्र 212 रन ही बना सकी।
T20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर-
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 175
- नमन धीर (भारत) – 173
- एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 172
- हमजा खान (रवांडा) – 164*
- कर्णवीर सिंह (ऑस्ट्रिया) – 164
दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
अमृतसर सूरमास की प्लेइंग 11-
नमन धीर (कप्तान), सहज धवन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, राहुल कुमार, जश्नप्रीत सिंह सिद्धू, रेवनप्रीत सिंह, अभय चौधरी, मयंक मार्कंडे, आकाश पांडे, साहिल खान और जयप्रताप सिंह जोहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम राणा — 4 विकेट।
मोहाली किंग्स की प्लेइंग 11-
जसकरणवीर सिंह पॉल, सागर वीरकर, मनदीप सिंह (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, हरप्रीत बरार, आर्यन भाटिया, राजिंदर सिंह, तेजप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, आयुष गोयल और लवदीप चाथा।
इम्पैक्ट प्लेयर: सोहराब धालीवाल।
यह भी पढ़े- आजादी के बाद पहली बार आदिवासी अंचल में दौड़ी नियमित यात्री ट्रेन, कितनी बदलेगी लोगों की जिंदगी?








