यूपी में योगी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 तहसीलदार सस्पेंड और 13 को नोटिस क्यों? जानिए पूरा मामला

UP TEHSILDAR SUSPEND:

UP TEHSILDAR SUSPEND: उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। राजस्व अदालतों में लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर पांच तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण … Read more

यूपी में सरकारी डॉक्टरों को 70 साल तक नौकरी का मौका, पहले क्या था नियम?

UP DOCTORS: यूपी में सरकारी डॉक्टरों को 70 साल तक नौकरी का मौका

UP DOCTORS: उत्तर प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉक्टरों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब सरकारी डॉक्टर 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति के बाद 70 साल की उम्र तक पुनर्नियुक्ति के जरिए सेवाएं दे सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करने … Read more

‘2030 से पहले खत्म होगा बिहार से पलायन’, CM सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

Bihar Migration 2030:

Bihar Migration 2030: बिहार में पलायन लंबे समय से एक बड़ा मुद्दा रहा है। रोजगार की कमी, बेहतर शिक्षा और आर्थिक अवसरों की तलाश में राज्य के लोग दूसरे राज्यों का रुख करते रहे हैं। पिछले कई दशकों से यह सिलसिला जारी है और सरकारों पर भी पलायन रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने … Read more

EXPLAINER: क्या है ‘मोदी एक्ट’? क्यों हो रही है इसकी चर्चा, जानिए पूरा मामला

MODI ACT: क्या है मोदी एक्ट, क्यों हो रही है इसकी चर्चा, समझिए मामला

MODI ACT: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘मोदी एक्ट’ नाम तेजी से चर्चा में है। लेकिन सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि ‘मोदी एक्ट’ भारत में किसी कानून या अधिनियम का आधिकारिक नाम नहीं है। यह नाम कुछ हिंदू संगठनों और सामान्य वर्ग से जुड़े लोगों की ओर से SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के … Read more

SC/ST Act के दुरुपयोग पर फिर बहस, 23 लाख की राहत ने खड़े किए सवाल; लेकिन कानून को लेकर तस्वीर इतनी सीधी नहीं

SC/ST Act Misuse:

SC/ST Act Misuse: SC/ST Act एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई है, जहाँ एक परिवार से जुड़े अलग-अलग मामलों में SC/ST Act के तहत मिली आर्थिक सहायता का आँकड़ा सामने आया। अदालत को बताया गया कि परिवार के सदस्यों को अलग-अलग मामलों में करीब 23.36 लाख रुपये … Read more

भारत और जापान के बीच होगा ऐतिहासिक टी20 मैच, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव

India vs Japan T20:

India vs Japan T20: भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला एशियन गेम्स के दौरान 22 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस ऐतिहासिक मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर है कि वे इस मैच को लाइव कहां देख सकेंगे।

India vs Japan T20: फैनकोड के पास लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार-

टीवी पर भारत-जापान मैच का प्रसारण किस चैनल पर होगा, इसे लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। फैनकोड ने इस मुकाबले के लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। कंपनी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

India vs Japan T20: जापान क्रिकेट संघ के साथ काम कर रहा फैनकोड-

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले के लिए फैनकोड जापान क्रिकेट संघ के साथ मिलकर काम कर रहा है। मैच जापान के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगी। ग्लोबल राइट्स की रेस में यूट्यूब और नेटफ्लिक्स भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, हाल ही में अपने नेटवर्क का विस्तार करने वाले जियोहॉटस्टार की भी इस दौड़ में एंट्री हो सकती है।

टीवी राइट्स के लिए सोनी, स्टार और जी में मुकाबला-

भारत में टीवी प्रसारण के अधिकारों को लेकर सोनी, स्टार और जी जैसे बड़े नेटवर्क रेस में हैं। माना जा रहा है कि टीवी राइट्स को लेकर जल्द ही फैसला हो सकता है। इसके बाद फैंस को टीवी पर मैच देखने के विकल्प की भी जानकारी मिल जाएगी।

भारत के कई बड़े खिलाड़ी दिखेंगे एक्शन में-

भारत और जापान के बीच होने वाला यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें भारत के कई युवा और बड़े सितारे खेलते नजर आ सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद है। एशियन गेम्स के लिए भारत की जो टीम जाएगी, वही टीम इस ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। वहीं, जापान क्रिकेट संघ ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़े- क्या टीवी शो के चक्कर में रोहित शर्मा को छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? जानिए BCCI का नियम

क्या टीवी शो के चक्कर में रोहित शर्मा को छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? जानिए BCCI का नियम

Rohit Sharma TV Show:

Rohit Sharma TV Show: रोहित शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में खेलना जारी रखे हुए हैं। हालांकि, टीम में उनकी जगह को लेकर आए दिन अटकलें सामने आती रहती हैं। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जगह को लेकर भी लगातार चर्चा चल रही है। इसी बीच रोहित शर्मा अब टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं। वह ‘फैमिली फुल हाउस’ शो में होस्ट की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या टीवी शो करने के बाद भी रोहित अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जारी  रख पाएंगे? इसको लेकर BCCI के नियम को समझना जरूरी है।

Rohit Sharma TV Show: बतौर होस्ट रोहित शर्मा का दिखेगा जलवा-

क्रिकेट के बाद अब रोहित शर्मा टीवी पर अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके शो ‘फैमिली फुल हाउस’ का प्रीमियर 19 सितंबर को होने वाला है। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा। रोहित ने इस नए कदम से फैंस को भी चौंका दिया है। शो का प्रमोशन जोरदार अंदाज में किया जा रहा है। प्रोमो में रोहित के चर्चित ‘गार्डन’ वाले कमेंट को भी दिखाया गया है। रोहित की वजह से शो ने क्रिकेट फैंस का भी ध्यान खींचा है और अब सभी उनके नए अवतार को देखने के लिए उत्सुक हैं।

Rohit Sharma TV Show: क्या BCCI का है कोई नियम-

रोहित शर्मा के टीवी शो होस्ट करने के बाद कुछ लोगों का मानना है कि वह जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इससे उनके वनडे करियर को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अगर कोई सक्रिय क्रिकेटर टीवी शो होस्ट करता है तो वह इसके साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेल सकता है। BCCI के नियमों में ऐसी कोई रोक नहीं है। BCCI के नियम में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि कोई सक्रिय क्रिकेटर टीवी शो होस्ट नहीं कर सकता। इस लिहाज से रोहित शर्मा टीवी शो के साथ-साथ अपना वनडे करियर भी जारी रख सकते हैं।

2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा-

BCCI की ओर से भी संकेत मिले हैं कि रोहित शर्मा अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में नजर आ सकते हैं। हाल ही में मुंबई में BCCI की बैठक हुई थी। बैठक के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया से रोहित के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया। सैकिया ने कहा, “रोहित शर्मा मुकाबलों में अच्छा खेल रहे हैं। आप लोगों को और क्या चाहिए? पिछले मुकाबले में उन्होंने शतक बनाया था। तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वाले लोगों को बिल्कुल भी मौका नहीं देना चाहता हूं।” ऐसे में फिलहाल टीवी शो में रोहित की एंट्री का उनके वनडे करियर पर कोई सीधा असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़े- Weekend Trip: दिल्ली वालों के लिए लॉन्ग वीकेंड, निकल पड़िए किन्नौर घूमने

Weekend Trip: दिल्ली वालों के लिए लॉन्ग वीकेंड, निकल पड़िए किन्नौर घूमने

Weekend Trip:

Weekend Trip: अगर आप दिल्ली की भागदौड़ से दूर कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं तो आने वाला लॉन्ग वीकेंड आपके लिए बढ़िया मौका है। दरअसल, इस सप्ताह ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) आयोजित हो रहा है। 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में तीन दिन की छुट्टी का प्लान … Read more

ग्लोबल साउथ की आवाज, AI और मजबूत सप्लाई चेन… BRICS Summit में भारत के 7 बड़े एजेंडे

BRICS Summit:

BRICS Summit: नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत मंडपम में होने वाले इस समिट में BRICS के 11 सदस्य देश हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन संगठन के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। BRICS की शुरुआत 2006 में … Read more

मुंबई इंडियंस का ये बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूका

Naman Dhir 173 Runs:

Naman Dhir 173 Runs: मुंबई इंडियंस के ताबड़तोड़ बल्लेबाज नमन धीर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में नमन धीर ने मोहाली किंग्स के खिलाफ 173 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी ने यह साफ संदेश दे दिया है कि आने वाले समय में कोई भी बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट में व्यक्तिगत दोहरा शतक ठोक सकता है। एक समय पर नमन धीर की 173 रनों की पारी ने यूनिवर्सल बॉस (क्रिस गेल) के रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया था। हालांकि, नमन क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए। वह 173 रनों की पारी पर आयुष गोयल की गेंद पर आउट हो गए और दो रन रहते क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड से चूक गए।

Naman Dhir 173 Runs: नमन धीर ने ठोके 16 चौके और 12 छक्के-

173 रनों की तूफानी पारी बनाने में नमन धीर ने 64 गेंदों का सहारा लिया। बल्लेबाजी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 270.31 का रहा। बाउंड्री की बात करें तो इस ऐतिहासिक पारी को बनाने में नमन धीर ने 16 चौके और 12 ताबड़तोड़ छक्के लगाए। इसके अलावा, 12 ताबड़तोड़ छक्कों के साथ शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नमन धीर शीर्ष स्थान पर हैं।

Naman Dhir 173 Runs: अमृतसर सूरमास ने बनाया 279 का विशाल स्कोर-

नमन धीर की 173 रनों की ऐतिहासिक पारी की वजह से अमृतसर सूरमास ने अपने 20 ओवरों में 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर को हासिल करने में अहम भूमिका जश्नप्रीत सिंह ने भी निभाई। उन्होंने 41 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को और मजबूत किया। वहीं, लक्ष्य की बात करें तो 280 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहाली किंग्स की टीम मात्र 212 रन ही बना सकी।

T20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर-
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 175
  • नमन धीर (भारत) – 173
  • एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 172
  • हमजा खान (रवांडा) – 164*
  • कर्णवीर सिंह (ऑस्ट्रिया) – 164
दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

अमृतसर सूरमास की प्लेइंग 11-

नमन धीर (कप्तान), सहज धवन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, राहुल कुमार, जश्नप्रीत सिंह सिद्धू, रेवनप्रीत सिंह, अभय चौधरी, मयंक मार्कंडे, आकाश पांडे, साहिल खान और जयप्रताप सिंह जोहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम राणा — 4 विकेट।

मोहाली किंग्स की प्लेइंग 11-

जसकरणवीर सिंह पॉल, सागर वीरकर, मनदीप सिंह (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, हरप्रीत बरार, आर्यन भाटिया, राजिंदर सिंह, तेजप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, आयुष गोयल और लवदीप चाथा।

इम्पैक्ट प्लेयर: सोहराब धालीवाल।

यह भी पढ़े- आजादी के बाद पहली बार आदिवासी अंचल में दौड़ी नियमित यात्री ट्रेन, कितनी बदलेगी लोगों की जिंदगी?