NEET-PG Exam Postponed: राजस्थान के जयपुर में NEET-PG 2026 की परीक्षा के दौरान बिजली कटौती और तकनीकी दिक्कतों के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने सीतापुरा स्थित iON Digital Zone केंद्र के प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 5 सितंबर 2026 को कराने का फैसला किया है।
NEET-PG Exam Postponed: 2 घंटे में करीब 10 बार बाधित हुआ एग्जाम-
छात्रों के मुताबिक, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई थी। परीक्षा शुरू होने के बाद करीब दो घंटे में लगभग 10 बार सिस्टम बाधित हुआ। कंप्यूटर बंद होने के बाद दोबारा शुरू किए गए, लेकिन कई छात्रों की स्क्रीन पर केवल 3 से 4 सवाल ही दिखाई दिए।
NEET-PG Exam Postponed: हंगामे के बाद परीक्षा की गई स्थगित-
लगातार तकनीकी दिक्कतों से परेशान छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को बुलाने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति बिगड़ने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई।
1,111 केंद्रों पर हुई थी NEET-PG परीक्षा-
NBEMS के अनुसार, NEET-PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को देशभर के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। कुल 2,73,096 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें करीब 2,63,535 अभ्यर्थियों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई।
जयपुर के प्रभावित छात्रों की 5 सितंबर को परीक्षा-
जयपुर के सीतापुरा स्थित iON Digital Zone के टेस्ट सेंटर नंबर 41682 और 41683 पर प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से होगी। यह परीक्षा केवल जयपुर में आयोजित की जाएगी। बोर्ड जल्द ही अभ्यर्थियों को नए परीक्षा केंद्र की जानकारी देगा।
यह भी पढ़े- नेपाल बाढ़ में 4 घंटे मलबे में दबी रहीं 97 साल की गूना माया, JCB की बाल्टी में बैठकर निकलीं बाहर








